फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Payment of arms by hawala, gang was to get 40 thousand on reaching Haryana

हवाला से हथियारों का भुगतान, हरियाणा पहुंचाने पर 40 हजार मिलना था गैंग को

Fri, 31 Jul 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Payment of arms by hawala, gang was to get 40 thousand on reaching Haryana
हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार बदमाशों से पूछताछ के बाद राजस्थान एसओजी ने वीरवार को नया खुलासा किया। गुर्गों से पूछताछ में सामने आया कि हवाला के जरिये 20 पिस्टल व 37 मैग्जीन का भुगतान हुआ था। इन हथियारों को हरियाणा पहुंचाने पर गैंग को 40 हजार नकद और डीजल का खर्चा मिलना था। एसओजी ने इन अपराधियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक सप्ताह के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

मांडल थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा तथा टोंक एएसपी विपिन शर्मा ने गुर्गों से पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि इंदौर से लाए हथियारों का भुगतान जोधपुर जेल में बंद शुभम बेगानी के इशारे पर हरियाणा से हवाला के जरिये किया गया था। तस्करों के मोबाइल की जांच की तो करीब सवा लाख के भुगतान का लेखा-जोखा मिला।
विज्ञापन

मांडल पुलिस ने बुधवार को चार हथियार तस्करों को दबोचा था
मांडल पुलिस ने बुधवार को अजमेर राजमार्ग पर कार सवार चार बदमाशों से 20 पिस्टल व 37 मैग्जीन बरामद की थी। इस मामले में मुगलपुरा जिला हिसार निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ जोकर कुम्हार, पानीपत निवासी विक्रम सिंह, राजूवाला जिला फतेहाबाद निवासी मोनू बाजीगर तथा उकलाना जिला हिसार निवासी प्रवेश सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले ही पटियाला जेल से लौटा था लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा
हिसार। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार गुर्गों में से उकलाना के मुगलपुरा निवासी राजेंद्र उर्फ जोकर पर अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और चोरी के छह मामले दर्ज हैं। एक-दो मामले पंजाब में भी दर्ज हैं। एक मामले में राजेंद्र पटियाला जेल में बंद था। वहां से 15 दिन पहले ही बाहर आया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र अपने गांव आने के बाद यहां एक से दो दिन रुका, उसके बाद कहीं चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed