{"_id":"65efe0dd721665e8730757cb","slug":"patwari-threatened-to-snatch-his-job-by-hanging-him-upside-down-hisar-news-c-21-hsr1020-339647-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पटवारी को दी उल्टा लटका कर नौकरी छीनने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पटवारी को दी उल्टा लटका कर नौकरी छीनने की धमकी
विज्ञापन
नारनौंद। नारनौंद तहसील में नियुक्त एक पटवारी को सीएम हाउस के नाम से आठ मार्च की रात करीब 9 बजकर 44 मिनट पर फोन कर धमकी देने का मामला सामने आया है। पटवारी ने नारनौंद पुलिस को शिकायत दी है। मामले में पटवारी ने उसको मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। फोन करने वाले ने पटवारी को उल्टा लटका कर नौकरी छीनने की धमकी।
विकास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नारनौंद तहसील में पटवारी के पद पर कार्यरत है। उसके पास गांव भैणी अमीरपुर के पटवारी का चार्ज है और एडिशनल चार्ज पेटवाड़ गांव का दिया हुआ है। उसको पिछले कई दिनों से पेटवाड़ निवासी परसराम व सत्यवान बार-बार परेशान कर रहे हैं। 8 मार्च की रात को करीब पौने 9 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह सीएम हाउस से बोल रहा है। उसने उसको धमकी भरे लहजे में कहा कि या तो यह काम कर दे नहीं तो तेरी नौकरी खा जाऊंगा और तेरे को उल्टा लटका दूंगा। तेरी आंखों की पुतली भी नहीं झपकेगी। तेरे नक्शे वगैरह लेकर तुझे घर बिठा दूंगा। पटवारी विकास कुमार ने मामले को लेकर अपनी शिकायत नारनौंद पुलिस को दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- मामले में पटवारी ने लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच में जो भी मामला सामने आएगा उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- चंद्रभान, थाना प्रभारी, नारनौंद।