फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   passion as youth : Shadow couple in master athlete, Tejpal Singh retiring from army

युवाओं सा जोश : मास्टर एथलीट में छाया बुजुर्ग दंपती

Mon, 17 Feb 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
passion as youth : Shadow couple in master athlete, Tejpal Singh retiring from army
passion as youth : Shadow couple in master athlete, Tejpal Singh retiring from army - फोटो : Hisar
नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सेक्टर 24 ग्लोबल स्पेस निवासी तेजपाल सिंह देशवाल ने एक स्वर्ण समेत चार पदक जीते हैं। वहीं, उनकी पत्नी बिमला देवी देशवाल ने एक स्वर्ण सहित दो पदक जीते। बुजुर्ग दंपती इससे पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में कई मेडल प्राप्त कर चुका है।
विज्ञापन

तेजपाल सिंह जीत चुके 150 पदक
आर्मी से सेवानिवृत्त एवं जाट समाज संगठन के पूर्व उपप्रधान तेजपाल सिंह देशवाल ने 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 80 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक, पांच किलोमीटर वॉक और आठ सौ मीटर दौड़ में रजत पदक, 100 मीटर रेस में कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच हुई जंग में शौर्य दिखा चुके तेजपाल सिंह
उनकी पत्नी बिमला देवी ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हिसार का प्रतिनिधित्व करते हुए 80 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण और भाला फेंक में रजत पदक जीता। तेजपाल सिंह आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद वन विभाग में सेवाएं देते हुए 2002 में सेवानिवृत्त हुए। वे 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुई जंग में अपना शौर्य दिखा चुके हैं। वन विभाग में सेवाएं देते हुए वे विभागीय खेलों में लगातार पांच वर्षों तक पांच हजार दौड़ में नेशनल चैंपियन रहे। इसके बाद भी मास्टर एथलेटिक्स में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 150 से अधिक मेडल प्राप्त किए। वे वर्ष 2004 में थाइलैंड में हुई वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी बिमला देवी जीत चुकीं 52 पदक
वहीं, उनकी पत्नी बिमला देवी ने पहली बार 2009 में मास्टर एथलेटिक्स में खेलना शुरू किया। तब से लगातार हर वर्ष राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलती रही हैं। वे अब तक 52 पदक जीत चुकी हैं। उम्र के 70 दशक पार करने के बावजूद वे अब भी पति के साथ मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेल रही हैं। बिमला देवी को इस बात की टीस है कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ाने के प्रयास तो कर रही है, लेकिन मास्टर एथलीट की पूरी तरह से अनदेखी कर रही है और उन्हें अपने खर्च पर खेलना पड़ रहा है। सरकार को बुजुर्गों को भी खेल नीति में शामिल करना चाहिए।

बुजुर्ग बोले - सुबह दो घंटे के अभ्यास से हमारा शरीर रहता है फिट
बेटा! सुबह दो घंटे के अभ्यास के कारण ही आज हमारा शरीर फिट रहता है। तेजपाल सिंह और उनकी पत्नी बिमला देवी बताया कि आज इस उम्र में दौड़ तो नहीं लगा सकते, लेकिन सुबह अभ्यास के लिए दो घंटे जरूर निकालते हैं। इस दौरान वह वॉक करते हैं, ताकि हमारा शरीर फिट रहे और अभ्यास भी हो जाए। उन्होंने कहा कि अभ्यास करने के बाद पूरा दिन शरीर में फुर्ती बनी रहती है।

passion as youth : Shadow couple in master athlete, Tejpal Singh retiring from army

passion as youth : Shadow couple in master athlete, Tejpal Singh retiring from army- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed