फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Passengers please note... Do not wait for bus at Malik Chowk, Parijat Chowk, Laxmibai Chowk to go on Balsamand Route from tomorrow

यात्रीगण कृपया ध्यान दे... कल से बालसमंद रूट पर जाने के लिए मलिक चौक, पारिजात चौक, लक्ष्मीबाई चौक पर बस का इंतजार न करें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Passengers please note... Do not wait for bus at Malik Chowk, Parijat Chowk, Laxmibai Chowk to go on Balsamand Route from tomorrow
ऋषि नगर स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला के बाहर ऋषि नगर वासी डीसी को ज्ञापन देने की कॉपी दिखाते हुए। - फोटो : Hisar
हिसार। यात्रीगण कृपया ध्यान दें...11 जून से बालसमंद रूट की बसें बस स्टैंड के पिछले गेट से निकलेंगी, जो बाईपास होकर बालसमंद जाएंगी। इसलिए यात्री मलिक चौक, पारिजात चौक व लक्ष्मी बाई चौक पर बसों का इंतजार न करें। इस रूट पर अब तक रोजाना हिसार से बालसमंद और भादरा जाने के लिए बसों की 26 फेरियां लगती हैं।
विज्ञापन

बता दें, कि रोडवेज ने बस स्टैंड के पिछले गेट से बसें निकालने की पूरी तैयारी कर ली है। न्यू ऋषि नगर में मलबा हटाया जा रहा है। ब्रेकर बनाने का काम चल रहा है। वहीं पिछले गेट से बसें निकालने पर न्यू ऋषि नगर निवासी संतुष्ठ नहीं है। वीरवार को न्यू ऋषि नगर निवासियों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वार्ड नंबर-1 से पार्षद अनिल जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक लिया जाएगा ट्रायल, फिर किराया बढ़ाने पर होगा मंथन
कार्यकारी यातायात प्रबंधक अनिल चोपड़ा का कहना है कि शनिवार से पिछले गेट से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। एक सप्ताह तक बसों का ट्रायल लिया जाएगा। उसके बाद किराया बढ़ाने को लेकर मंथन किया जाएगा। शनिवार को पिछले गेट से 50 बसों का संचालन होगा। धीरे-धीरे बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी, जोकि बाईपास होकर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार से पिछले गेट से बसों का संचालन किया जाएगा। बालसमंद रूट पर जाने वाली सभी बसें साउथ बाईपास से ही निकाली जाएगी। हमारी ओर से तैयारी पूरी है। - अनिल चोपड़ा, कार्यकारी यातायात प्रबंधक, रोडवेज
रोजाना होंगे हादसे, कौन लेगा जिम्मेदारी
रोडवेज की ओर से आनन-फानन में गेट को तैयार किया गया है। अब इस गेट से बसें निकाली जाएगी। इससे रोजाना हादसे होंगे। हम मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हैं। मगर इस गेट से बसें निकालने से पहले समुचित व्यवस्था की जाए। हमारी मांग है कि इसे फोरलेन बनाया जाए। दोनों तरफ सर्विस लेन हो या फिर एलिवेटिड रोड बनाया जाए। यह बात वार्ड नंबर-1 से पार्षद अनिल जैन और ऋषि नगर निवासियों ने कही। वे वीरवार को न्यू ऋषि नगर स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पार्षद ने कहा कि कई बार हाउस की मीटिंग में भी मुद्दा उठाया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि यह 33 फुट चोड़ा रोड है। इस रोड पर चार श्मशान घाट है। विश्वकर्मा मंदिर और धर्मशाला है। धर्मशाला में शादियां होने पर काफी भीड़ रहती हैं। बाहर काफी गाड़ियां खड़ी होती हैं। ऐसे में बिना व्यवस्था किए इस रोड से बसें निकालना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि न्यू ऋषि नगर के साथ के साथ फतेहचंद महिला महाविद्यालय, दयानंद महाविद्यालय, डीएवी शिक्षण संस्थान आदि है। रोजाना हजारों विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। चार-चार श्मशान घाट होने के कारण इस रोड पर काफी ट्रैफिक भी रहता है। ऐसे में इस रोड से बसें चलती है तो रोजाना हादसे होने का डर रहेगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि यहां हादसे होंगे तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। इस अवसर रूप सिंह, दिलबाग, आशीष, अमित कौशिक, प्रमोद गोदारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed