फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Passenger's health deteriorated in train, declared dead after being taken to hospital

Hisar News: ट्रेन में यात्री की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Passenger's health deteriorated in train, declared dead after being taken to hospital
हिसार। जिले के भोडिया खेड़ा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय वकील सिंह की वीरवार सुबह ट्रेन में तबीयत बिगड़ गई। स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद उसे एंबुलेंस के जरिये नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। रेलवे थाना पुलिस की एएसआई उषा देवी ने बताया कि मृतक के पास मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान हुई और इस बारे में परिजनों को बताया। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन पर मिला शव, हाथ पर लिखा दीपक कुमार

हिसार। रेलवे थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर रैंप वाले पुल के पास प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 के बीच से एक अज्ञात शव कब्जे में लिया है। शव को पहचानक लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल सुनीत ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 साल है। उसके बाएं हाथ पर अंग्रेजी में दीपक कुमार लिखा हुआ है। उसने बाएं हाथ पर त्रिशूल छपा है। पुलिस व्यक्ति की शिनाख्त करने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed