फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Passengers are not getting the facility of escalator prepared with 1.52 crores

1.52 करोड़ से तैयार एस्केलेटर की यात्रियों को नहीं मिल रही सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Passengers are not getting the facility of escalator prepared with 1.52 crores
हिसार। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-1 पर लगे एस्केलेटर की यात्रियों को नियमित सुविधा नहीं मिल रही है। 1 करोड़ 52 लाख की लागत से तैयार एस्केलेटर कभी बंद तो कभी चालू हो रहा है। अक्सर रात के समय में एस्केलेटर बंद रहता है, जबकि इस दौरान काफी ट्रेनों से यात्री हिसार पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें एस्केलेटर बंद मिलता है। उधर, प्रमोद सैनी, प्रशांत, हिमांशू आदि ने एस्केलेटर को ठीक करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

दरअसल, करीब दो साल पहले यात्रियों को सुविधा देने के लिए एस्केलेटर लगाया गया था। मगर एस्केलेटर में बार-बार खराबी आ रही है। हालांकि बीचबीच में इसकी मेंटेनेंस भी करवाई गई थी। एस्केलेटर बार-बार बंद होने के कारण यात्रियों को फुट ओवरब्रिज का सहारा लेना पड़ रहा है। गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर जॉनसन कंपनी ने लगाया था।
विज्ञापन

एक तरफ का एस्केलेटर नहीं कर रहा था काम
शुक्रवार को एस्केलेटर पर उतरने के लिए लगी सीढ़ियां काम नहीं कर रही थीं। इस दौरान काफी लोग पैदल ही उतरते नजर आए। यात्रियों का कहना है कि यहां एस्केलेटर लगाने का कोई फायदा नहीं है। जब भी वह आते हैं तो कभी बंद मिलता है तो कभी एस्केलेटर चालू रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट में भी आ रही बार-बार खराबी
रेलवे स्टेशन पर दो लिफ्ट लगी हुई हैं, लेकिन बार-बार लिफ्ट में खराबी आ रही हैं। कभी लिफ्ट काम करती है तो कभी नहीं। दो में से एक लिफ्ट अभी बंद पड़ी हैं। यात्रियों ने लिफ्ट को ठीक करवाने की मांग उठाई है।

समस्या का समाधान कराएंगे
एस्केलेटर को लेकर हिसार के रेलवे अधिकारियों से बातचीत की जाएगी कि बार-बार क्यों बंद हो रहा है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाया जाएगा, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
- कैप्टन शशि किरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed