फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   pasport office hisar, Dusyant Chutala, hisar

हिसार में बनेगा पासपोर्ट कार्यालय, केंद्र की स्वीकृति के बाद सीएम ने की घोषणा

Mon, 13 Feb 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 13 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
pasport office hisar, Dusyant Chutala, hisar
indian passport

जिले में कई वर्षों से चल रही पासपोर्ट कार्यालय की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। अब जल्द ही हिसार में पासपोर्ट कार्यालय खुलेगा, जिससे हिसार के लोगों को अंबाला एवं चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन

हिसार में पासपोर्ट कार्यालय की मांग लंबे समय से चल रही थी। आसपास के शहरों में सबसे अधिक विकसित होने और कई बड़े राष्ट्रीय संस्थान शहर में होने के कारण यहां पासपोर्ट कार्यालय की जरूरत थी। पासपोर्ट की एप्लीकेशन लगाने के लिए भी लोगों को चंडीगढ़ और अंबाला के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिससे वक्त और पैसा जाया होता था। अब हिसार के अलावा जींद, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा और पंजाब व राजस्थान के नजदीकी जिलों के लोग भी यहां पासपोर्ट बनवा सकेंगे। यहां पासपोर्ट कार्यालय की कितनी जरूरत थी। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले महीने लगाए गए चार दिवसीय पासपोर्ट मेले में भी सैकड़ों की संख्या में लोग पासपोर्ट बनवाने के लिए उमड़े थे। वहीं सांसद दुष्यंत चौटाला ने भी पासपोर्ट कार्यालय का मुद्दा कई बार संसद में उठाया था।
विज्ञापन


56 सेकेंड में हो गई थी लिमिट पूरी
14 और 15 जनवरी को लगने वाले पासपोर्ट मेेले में अप्वाइंटमेंट के लिए 11 जनवरी को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक करवानी थी। विभाग ने 20 मिनट के लिए चंडीगढ़ के अलावा हिसार का ऑप्सन भी दिखाया था। लेकिन केवल 56 सेकेंड में ही विभाग की 500 अप्वाइंटमेंट की लिमिट पूरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाई थी समस्या
अमर उजाला शहर में पासपोर्ट कार्यालय की मांग समय समय पर उठाता रहा है। 11 जनवरी को हुई ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट में अधिकारियों के मुताबिक 10 हजार लोगों ने वेबसाइट को क्लिक किया था। अमर उजाला ने इस खबर को विस्तार से प्रकाशित किया था। जिसके बाद ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट को दो दिन और खोला गया व पासपोर्ट मेला भी दो दिन से बढ़ाकर चार दिन करना पड़ा था। जिसमें 1400 पासपोर्ट बने थे।

तीन विवि, एयरपोर्ट सहित कई संस्थान है हिसार में
एजुकेशन हब के नाम से जाने जाने वाले हिसार में देश के जाने माने तीन बड़े विश्वविद्यालय हैं। जिनमें हजारों की संख्या में विद्यार्थी पढ़ते हैं। इन विश्वविद्यालयों के सैकड़ों वैज्ञानिक विदेशों में आते जाते रहते हैं। वहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। शहर में केंद्र के कई बड़े राष्ट्रीय शोध संस्थान भी यहां पर है। वहीं हवाई पट्टी यहां पर पहले ही बनी हुई है। जहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनना प्रस्तावित है।


30 नवंबर को लोकसभा में उठाया था मुद्दा
सांसद दुष्यंत चौटाला ने हिसार में पासपोर्ट कार्यालय खोलने का मुद्दा 30 नवंबर 2015 को लोकसभा में भी उठाया था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज एवं केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह को पत्र लिखने के साथ साथ व्यक्तिगत रूप से भी मुलाकात कर पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed