फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   pasport appointment hisar, hisar

पासपोर्ट के लिए आज 11 बजे मिलेगी ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट

Wed, 11 Jan 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 11 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
pasport appointment hisar, hisar
पासपोर्ट

अगर आप अपने शहर में 14-15 जनवरी को लगने वाले पासपोर्ट मेले में शामिल होकर पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो बुधवार को आपके पास मौका है। पासपोर्ट मेले में उन लोगों को ही मौका मिलेगा जो बुधवार को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेंगे। 11 जनवरी को 11 बजे हिसार का ऑप्शन केवल 20 मिनट के लिए दिखेगा।

विज्ञापन

रीजनल पासपोर्ट कार्यालय की ओर से हिसार में लगाए जाने वाले पासपोर्ट मेले के लिए बुधवार को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना होगा। बुधवार को हिसार के ऑप्शन पर क्लिक कर अप्वाइंटमेंट लेंगे तो आपको वेरिफिकेशन के लिए अंबाला व चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। अपने शहर में ही पासपोर्ट बनने से समय व धन की बचत होगी। 14-15 के पासपोर्ट मेले के लिए चंडीगढ़ व अंबाला से 14 लोगों की स्पेशल टीम हिसार पहुंचेगी। इन दोनों दिन लघु सचिवालय के पिछले हिस्से में बने बीडीपीओ ऑफिस में अलग-अलग स्टाल लगाई जाएंगी। यह टीम अपने साथ पूरे कागजात लेकर आएगी। कैमरा मशीन, फिंगर प्रिंट मशीन भी यहां रहेंगी, जिसमें कुछ मिनटों में ही आपका मौके पर ही वेरिफिकेशन हो जाएगा।
विज्ञापन


यहां करना होगा आवेदन
पासपोर्ट विभाग की वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर क्लिक करना होगा, जिसमें 11 तारीख को 11 बजे से चंडीगढ़ के साथ हिसार का ऑप्शन दिखेगा। ऑप्शन केवल 20 मिनट के लिए दिखेगा। इस तय समय में ही आपको अप्वाइंटमेंट बुक कर आवेदन करना होगा। ऐसा नहीं कर पाए तो आप पासपोर्ट मेले में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी देनी होगी फीस
15 साल तक के बच्चे के लिए - 1000 रुपये
अन्य सभी आयु वर्ग के लिए  - 1500 रुपये

जन्म तिथि के सबूत के लिए चाहिए
जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दसवीं का प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों की पॉलिसी, सरकारी सेवा संबंधी सर्विस रिकॉर्ड


पुराने पासपोर्ट में भी बदलाव का मौका
अगर किसी के पासपोर्ट में कोई बदलाव कराना चाहते हैं तो भी यहां मौका मिलेगा। ऐसे लोग पासपोर्ट मेले में आकर अपने प्रमाण देंगे, जिसके बाद विभाग की ओर से पासपोर्ट पता बदलना, नाम बदलना या अन्य बदलाव करना होगा। हिसार में करीब 500 पासपोर्ट बनाने का टारगेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed