फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Partner raped the minor daughter of a woman living in a consensual relationship, she became pregnant

Hisar News: पार्टनर ने सहमति संबंध में रह रही महिला की नाबलिग बेटी से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Partner raped the minor daughter of a woman living in a consensual relationship, she became pregnant
हिसार। जिले की रहने वाली महिला ने सहमति संबंध में रह रहे पार्टनर पर उसकी किशोरी बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जांच में पता चला कि 16 वर्षीय लड़की करीब छह माह की गर्भवती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पिता व मां का आपस में विवाद होने के चलते अदालत में केस चल रहा है। मां अब दूसरे व्यक्ति के साथ सहमति संबंध में रह रही है। आरोप है कि एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान मां के साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। फरवरी महीने में आरोपी ने फिर से गलत काम किया। 27 मार्च को उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को बताया। इसके बाद मां के साथ डॉक्टर के पास गई तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसने अपनी मां को आपबीती बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed