फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Partial cloudwai gave relief from heat, temperature dropped by four degrees

आंशिक बादलवाई ने दी गर्मी से राहत, चार डिग्री तक गिरा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Partial cloudwai gave relief from heat, temperature dropped by four degrees
हिसार। एक सप्ताह से छा रही कड़ी धूप से मंगलवार को कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन गर्मी का प्रकोप बरकरार रहा। दिनभर रुक-रुक का आंशिक बादल छाते रहे, जिस कारण प्रदेशभर में अधिकतम तापमान पिछले सप्ताह की अपेक्षा 1 से 4 डिग्री तक कम रहा। फरीदाबाद के बोपानी में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार के फार्म एरिया और बालसमंद में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा, जबकि मंगलवार को यह 45.2 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से 41 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। पंचकूला में यह सबसे कम 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 13 अप्रैल को उत्तरी हरियाणा में गरज-चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 13 और 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद फिर से अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

एचएयू के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खिचड़ के मुताबिक 13 और 14 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में आंशिक बादलवाई और 13 अप्रैल देर रात्रि को उत्तरी हरियाणा में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससेे प्रदेश में 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed