फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   parking, parking in rajguru market, Hisar rajguru market, municipal council hisar, Hisar

राजगुरु मार्केट पार्किंग को लेकर सब कमेटी व अधिकारी एक राय नहीं

Fri, 07 Oct 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 07 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
parking, parking in rajguru market, Hisar rajguru market, municipal council hisar, Hisar
हिसार। राजगुरु मार्केट में पार्किंग की समस्या कुछ इस तरह से बनी रहती है। - फोटो : bureau

हिसार राजगुरु मार्केट पार्किंग को लेकर सब कमेटी चेयरपर्सन व नगर निगम अधिकारियों की एक राय नही है। वीरवार को हुई सब कमेटी की बैठक में अधिकारियों ने कहा कि डीसी एवं कमिश्नर द्वारा गठित कमेटी ने राजगुरु मार्केट पार्किंग 14 हजार रुपये महीना किराया देने की शर्त पर तीन महीने के लिए राजगुरु मार्केट एसोसिएशन को पार्किंग देने की सिफारिश की है। अधिकारियों ने यह भी दावा किया है कि इस पर उच्च अधिकारियों ने भी मुहर लगा दी है। मगर सब कमेटी के चेयरमैन व सदस्यों ने जिस मुद्दे पर बात करनी चाही अधिकारियों ने उस मुद्दे पर सब कमेटी की एक नहीं सुनी। अधिकारियों ने कहा कि वे केवल सब कमेटी के सुझाव आर्य समाज मंदिर मार्केट व बिश्नोई मंदिर मार्केट के लिए मांग रहे हैं। राजगुरु मार्केट का मामला अलग है। मीटिंग में शालू दीवान के पति पंकज दीवान, पार्षद रेखा ऐरन, पार्षद अजीत सिंह, सचिव राजेश महता, सीनियर एकाउंट ऑफिसर उग्रसेन परमार, आरएओ प्रदीप पूनिया, महेंद्र सैनी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


वैरियस टैक्स एंड फीस सब कमेटी की मीटिंग से एक बार फिर सवाल खड़े हो गए। अधिकारियों ने चेयरपर्सन के सामने ही साफ कहा कि सब कमेटी का काम केवल सुझाव देना है। अधिकारी उस सुझाव को माने या न माने वो उनकी मर्जी है। हालांकि इस बात से चेयरपर्सन खफा है। उन्होंने कहा कि राजगुरु मार्केट को लेकर अगर कमेटी के सुझाव नहीं लागू किए गए तो वे सीएम विंडो में अधिकारियों की शिकायत करेंगी। उन्होंने कहा कि हमें एसोसिएशन को पार्किंग देने का एतराज नहीं है। हम तो एसोसिएशन के साथ हैं मगर सब कमेटी का काम नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए सुझाव देना है। जब निगम में 40 हजार रुपये महीना प्रोफिट देने वाले ठेकेदार लेटर दे चुके हैं तो 14 हजार रुपये महीना देने वालों को पार्किंग क्यों संभलवाई जा रही है। इसका तरीका है कि पूरी मार्केट का सर्वे करवाया जाए और जो निगम को ज्यादा प्रॉफिट दे और अच्छी व्यवस्था बनाए उसे ठेका दिया जाए।
विज्ञापन


एसोसिएशन संभालेगी ट्रायल पर पार्किंग
अधिकारियों ने कहा कि राजगुरु मार्केट एसोसिएशन तीन महीने के लिए ट्रायल बेस में पार्किंग संभालेगी। उसे पुराने ठेके के हिसाब से सालाना 1 लाख 45 हजार रुपये के प्रॉफिट पर दी गई है। यानी निगम को सालान एक लाख 45 हजार रुपये किराया देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी रखे सुझाव
सब कमेटी ने सुझाव दिया कि पूरी मार्केट का ठेका एक ही फर्म या एसोसिएशन को दिया जाए, जिसके तहत राजगुरु मार्केट व अन्य मार्केट का सर्वे करवाया जाए कि हर रोज कितने वाहन आते हैं।
- त्योहारों को देखते एक महीने तक पार्किंग फ्री की जाए।
- पार्किंग एसोसिएशन को दी जाए या फिर ठेके पर इससे पहले हाउस में इस एजेंडे को पास करवाया जाए।
- अधिकारियों की एक कमेटी बनाई जाए जो पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करेगी। अगर कोई अव्यवस्था दिखे तो तीन दिन के नोटिस पर ठेका या समझौता रद्द किया जाए।
- त्योहारों पर लगने वाली स्टालों के अस्थायी तहबाजारी फीस बढ़ाई जाए।
- पीजी वालों पर भी यूजर चार्जिज लगाया जाए।
- केबल ऑपरेटर से बिजली के पोल यूज करने व निगम एरिया में इस तरह का बिजनेस करने पर एलए से सलाह लेकर शुल्क निर्धारित किया जाए।
- दुकानों के नाम ट्रांसफर खोले जाएं। इससे निगम की आय बढ़ेगी। नाम ट्रांसफर फीस पहले 30 हजार रुपये थी व किराया 25 प्रतिशत बढ़ाया जाता था इसे लागू किया जाए।


हमने अपने सुझाव दे दिए हैं अगर अधिकारी सब कमेटी के प्रस्ताव को दरकिनार कर अपने हिसाब से पार्किंग ठेका देते हैं तो हम इसकी शिकायत सीएम को करेंगे।
- शालू दीवान, चेयरपर्सन, सब कमेटी।

केवल कागजी कार्रवाई कर रहा है निगम। हम तो चाहते हैं मार्केट की व्यवस्था सुधरे हमे कोई मतलब नहीं चाहे निगम अपने कर्मचारी लगा दें। मार्केट में पार्किंग व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। एसोसिएशन को कोई लालच नहीं।
- सुरेंद्र बजाज, महासचिव राजगुरु मार्केट एसोसिएशन।

तीन महीने के लिए ट्रायल बेस में राजगुरु मार्केट की पार्किंग एसोसिएशन की दी जाएगी। अन्य दो मार्केट की पार्किंग सर्वे के बाद किसी को हैंडओवर की जाएगी।
- राजेश महता, सचिव नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed