फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Parking fee hisar, Rajguru Market hisar, Hisar

आज से राजगुरु मार्केट में देना होगा पार्किंग शुल्क

Sun, 08 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 08 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Parking fee hisar, Rajguru Market hisar, Hisar
पार्किंग स्थल प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

राजगुरु मार्केट में आज से दोबारा वाहन पार्किंग शुल्क शुरू हो जाएगा। दो दिन के ट्रायल के बाद ठेकेदार सोमवार से टू व्हीलर वाहनों की पार्किंग फीस भी वसूलेगा। उधर व्यापारियों का एक गुट इस मामले पर में बैकफुट पर नजर आ रहा है। मगर राजगुरु मार्केट वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन अभी भी अपनी बात पर खरी है। ऑर्गेनाइजेशन ने कहा है कि वे हर हाल में टू व्हीलर वाहनों की फ्री पार्किंग की मांग करेंगे। जल्द ही इस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिला जाएगा।

विज्ञापन


एसोसिएशन बोली हम व्यापारियों के साथ
राजगुरु मार्केट एसोसिएशन का कहना है कि वे तो व्यापारियों के साथ है। जब ठेकेदार पर्ची काटनी शुरू करेगा तो माहौल देखेंगे। उन्होंने कहा कि वे व्यवस्था के लिए लड़ रहे हैं उन्हें व्यवस्था ठीक चाहिए। आम लोगों यानी ग्राहक विरोध करेंगे तो टू व्हीलर पार्किंग फीस नहीं दी जाएगी वरना उन्हें कोई एतराज नहीं।
विज्ञापन


प्रधान अक्षय बोले
राजगुरु मार्केट ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान अक्षय मलिक ने आरोप लगाया है कि एसोसिएशन के पदाधिकारी केवल फोटो खिंचवाने तक सीमित है। व्यापारियों व आम लोगों के हित के लिए उन्हें कोई वेलफेयर नहीं करना। व्यापारी सब टू व्हीलर पार्किंग शुल्क पर एतराज कर रहे हैं और अब वे ठेकेदार के समर्थन में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान जैन बोले कल देखेंगे माहौल
एसोसिएशन के प्रधान राजेश जैन ने कहा कि वे टू व्हीलर के पांच रुपये पार्किंग शुल्क के मामले पर कल माहौल देखेंगे। व्यापारी अगर विरोध करेंगे तो हम तो व्यापारियों के साथ है। वैसे व्यापारियों के एक गाड़ी व एक टू व्हीलर फ्री ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed