{"_id":"6415d24bcdf88e314c098886","slug":"papa-scooty-was-taken-away-by-two-uncles-when-asked-for-the-keys-we-brought-them-hisar-news-c-21-hsr1020-83022-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पापा स्कूटी तो दो अंकल ले गए, चाबी मांगी तो हमने ही लाकर दी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पापा स्कूटी तो दो अंकल ले गए, चाबी मांगी तो हमने ही लाकर दी थी
Sat, 18 Mar 2023 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 18 Mar 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
हांसी में स्कूटी चोरी कर ले जाते युवक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है।
हांसी। शहर के उत्तम नगर मोहल्ले में शनिवार को चोरों ने एक मकान में छोटी बच्ची को बातों में उलझाकर उससे स्कूटी की चाबी ली और स्कूटी लेकर फरार हो गए। बाद में घरवालों ने स्कूटी की खोजबीन की तो बच्ची ने पूरी बात बताई। स्कूटी लेकर जाने वालों की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना की जानकारी देते हुए मकान मालिक दिनेश कुमार ने बताया कि दो युवक उनके घर आए। उस समय बेटी ही घर पर थी। युवकों ने बेटी से कहा कि आपके पापा ने स्कूटी मंगाई है। बेटी को बातों से गुमराह करके उससे स्कूटी की चाबी ले ली और स्टार्ट कर चलते बने। थोड़ी देर बाद जब स्कूटी की तलाश शुरू हुई तब उनको बेटी ने सारी बात बताई। स्कूटी चोरी होने का अंदेशा होने पर दिनेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे में स्कूटी लेकर जाने वालों की तस्वीर रिकॉर्ड हुई है। कैमरे में दिख रहे दोनों युवकों की छानबीन हो रही है।