फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   panchayat, toll, panchayat for toll, relaxation on toll, panchayat, hisar

टोल को लेकर पंचायत, समाधान नहीं तो बुलाएंगे महापंचायत

Sun, 21 Aug 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Sun, 21 Aug 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
panchayat, toll, panchayat for toll, relaxation on toll, panchayat, hisar
पंचायत - फोटो : bureau
 रामायण टोल प्लाजा को लेकर रविवार को गांव खरड़ अलीपुर में पंचायत हुई। इसमें कई गांवों के सरपंचों ने हिस्सा लिया। सरपंच ग्रामीणों के साथ आसपास के गांवों को टोल फ्री की मांग को लेकर सोमवार को डीसी से मिलेंगे। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने महापंचायत कर आंदोलन की रणनीति बनाने का एलान किया है।
विज्ञापन


टोल फ्री के मुद्दे को लेकर रविवार को खरड़-अलीपुर के पंचायत घर में पंचायत का आयोजन हुआ। इसमें खरड़, अलीपुर, मय्यड़, भगाना, रामायण, ढंढेरी, ढाणी कुतुबपुर गांवों के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस पंचायत में फैसला लिया गया कि हाईवे पर गांव रामायण के निकट बने टोल प्लाजा के निकटवर्ती गांवों को टोल फ्री कराया जाए।
विज्ञापन


पंचायत में सरपंचों ने कहा कि आसपास के गांवों का हिसार व हांसी शहर में लगातार आना जाना होता है। पंचायत के काम को लेकर बीडीपीओ, डीडीपीओ कार्यालय जाना पड़ता है। डीसी व एसपी दफतर जाना होता है। टोल प्लाजा पर भारी भरकम रेट होने के कारण हर महीने हजारों रुपये का आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यह टोल वसूली पूरी तरह से नाजायज है। नेशनल हाइवे अथारिटी के नियमों के अनुसार 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों को टोल से छूट दी जाती है। यहां तो टोल प्लाजा से 3 किलोमीटर दूूरी वाले गांवों को भी छूट नहीं दी जा रही। इस तरह से टोल कंपनी केंद्र सरकार के नियमों की अनदेखी कर उनसे नाजायज वसूली कर रही है। पंचायत में निर्णय लिया गया कि इन सभी गांवों के वाहनों का टोल फ्री होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत व रोहतक में छूट तो हिसार में क्यों नहीं
पानीपत व रोहतक में बने टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर एयर रेडियस में आने वाले गांव व शहरी हिस्से को टोल प्लाजा से छूट दी जा रही है। इन गांव-शहर के लोगों के लिए टोल प्लाजा की ओर से 235 रुपये का पास बनाया जाता है। इसमें 175 रुपये का भुगतान प्रदेश सरकार की ओर से किया जाता है। बीस किलोमीटर के दायरे में रहने वाले हजारों वाहन चालकों को महज 60 रुपये में महीने भर टोल से गुजरने की सुविधा मिलती है। हिसार जिले में फिलहाल एक भी गांव को टोल फ्री नहीं किया गया है।

तो दो रुपये रोजाना में टोल से गुजरें
टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के एयर रेडियस का दायरा लिया जाए तो हांसी, हिसार, शहर के भी बडे़ हिस्से को टोल प्लाजा की छूट का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा रामायण, मय्यड़, खरड़ अलीपुर, भगाना, सातरोड सहित करीब दर्जन भर गांव को टोल से राहत मिल सकती है। ऐसे में इन शहर व गांव को महज 60 रुपये मासिक में टोल पास मिल सकता है। यानी दो रुपये रोजाना में टोल का उपयोग कर सकते हैं।

आज डीसी से मिलेंगे
सभी गांवों की पंचायतों ने निर्णय लिया कि पहले इस संबंध में जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से मिलकर उनकी समस्या दूर करने की मांग की जाएगी। यदि इसके पश्चात कोई समाधान नहीं हुआ तो महापंचायत करके बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करके आंदोलन किया जाएगा।


ये रहे मौजूद
सुनील सरपंच खरड़, नरेश सरपंच प्रतिनिधि अलीपुर, रामायण सरपंच जसवंत, शक्ति भगाणा सरपंच, ढंढेरी सरपंच, दीपा पूर्व सरपचं मय्यड़, ढाणी कुतुबपुर सरपंच प्रतिनिधि सुभाष भरगड़, सरेश नंबरदार, कपूर सिंह, बिल्लू बीडीसी, शील,  सुरेश प्रधान, सुखबीर, राजी, रारजकुमार, रामचंद्र, रानू, सोनी, संदीप,  वकील, मोटा, नरेश, सोनू, राममेहर, महेंद्र भगाना, मनोज, अमन, टींकू, सतबीर, ऋषि, महाबीर, धर्मबीर, राजा नंबरदार सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed