फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Panchayat in Sisai today, strategy will be made to take farmers of Punjab to Delhi via Haryana

Hisar News: सिसाय में पंचायत आज, पंजाब के किसानों को हरियाणा के रास्ते दिल्ली ले जाने की बनाई जाएगी रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Panchayat in Sisai today, strategy will be made to take farmers of Punjab to Delhi via Haryana
जिले में लगाए गए नाकों का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी व एसपी। 
हिसार। दिल्ली कूच को लेकर पंजाब के किसानों को खनौरी बॉर्डर पर रोकने पर वीरवार को सिसाय गांव में पंचायत बुलाई गई है। पंचायत में पंजाब के किसानों को हरियाणा के रास्ते दिल्ली ले जाने पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक लघु सचिवालय के बाहर चल रहे धरना स्थल पर होगी। इसमें 16 फरवरी के भारत बंद पर रणनीति बनाई जाएगी। किसानों ने कहा हर हाल में पंजाब के किसानों के साथ दिल्ली कूच करेंगे।
विज्ञापन

किसान संगठनों ने शंभू बार्डर पर किसानों पर लाठीचार्ज व आंसू गैस गोल दागने पर लघु सचिवालय के बाहर मुख्यमंत्री मनोहरलाल का पुतला फूंका। मय्यड़ टोल के पास किसानों के एकत्र होने की सूचना पर पुलिस बल अलर्ट रहा। उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने पुलिस नाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। चौथे दिन भी इंटरनेट सेवाएं बद रही। अर्ध सैनिक बल ने पुलिस के साथ मिलकर कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप ने बताया कि बुधवार को काफी संख्या में किसान खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे। सुबह पंजाब की तरफ से किसानों ने बैरिकेड्स पार करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। शाम को किसान संगठनों की आपस में बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की तरफ से बॉर्डर के पास सड़क के बीच में नुकीली कीलों को बिछाया गया है। सुबह किसानों द्वारा कीलों को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंबाला, बहादुरगढ, फतेहाबाद से लौटीं बसें
किसान संगठनों के दिल्ली कूच को लेकर शंभू बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड के चलते बुधवार को हरियाणा रोडवेज की बसें अंबाला तक ही गई। दिल्ली जाने वाली बसें बहादुरगढ़ तक गई। सुबह 11 बजे तक रोडवेज की बसें सिरसा तक गई, लेकिन 11 बजे बाद शहर से गई बसें फतेहाबाद से लौट आई। रेवाड़ी में 16 फरवरी को पीएम के कार्यक्रम के चलते रोडवेज की तरफ से 50 बसों को वीरवार को रेवाड़ी भेजा जाएगा।

शंभु बॉर्डर पर जो किसान पंजाब से हरियाणा होते हुए दिल्ली अपनी जायज मांगों को लेकर जाना चाहते हैंं उन्हें सरकार बड़े मान-सम्मान से जाने दे। हमारे संगठन अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन हमारी मांगें सबकी एक ही हैं। हरियाणा बॉर्डर पर प्रशासन व सरकार बिल्कुल ओछी हरकतों पर उतर आए हैं। देश के अन्नदताओं के साथ सरकार आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही है। किसानों पर आंसू गैस के गोले दागना बंद करें नहीं तो संयुक्त किसान मोर्चा की तत्काल मीटिंग बुलाकर इस आंदोलन में कूदा जाएगा। - सुरेश कौथ, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान मजदूर यूनियन

डीसी ने सुरक्षा नाकों का लिया जायजा
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बुधवार को भी पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा तथा मकसूद अहमद के साथ नाकों का जायजा लिया। उन्होंने वहां पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों को जरूरी हिदायत दी। आंदोलन के मद्देनजर सभी जवान पूरी तरह से सतर्क रहें ताकि कोई भी अनहोनी न होने पाए। नागरिकों की सुरक्षा व जानमाल का नुकसान होने से रोकना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है।

केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के खिलाफ दमनकारी रवैया अपना रही है। किसानों को बंधक बनाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हरियाणा-पंजाब के अन्नदाताओं को क्रूरता और बर्बरता से रोकने वाली सरकार का असली चेहरा सबके सामने आ गया है। हरियाणा सरकार के नुमाइंदे गांव-गांव जाकर किसान वर्ग को राजनीतिक भाषा में चेतावनी तक दे रहे हैं। खुद सरकार ने किसानों से वादा किया था कि एमएसपी पर गारंटी कानून लोकसभा में सरकार अवश्य लाएगी। सरकार का अंतिम बजट भी समाप्त हो चुका है। हमेशा की तरह सरकार अपने वादे से पीछे हट गई है। - रामनिवास राड़ा, पूर्व प्रत्याशी, हिसार विधानसभा


मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

भारतीय किसान यूनियन घासीराम नैन के जिला अध्यक्ष गोलू डाटा के नेतृत्व में किसानों ने सीएम मनोहरलाल का पुतला फूंका। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। पवन, संदीप सिवाच, सुरेंद्र मान ने कहा कि लाठीचार्ज कर किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। 16 फरवरी को भारत बंद कर अपनी ताकत दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed