आज 9 गांवों में पंच चुनाव के लिए होगा मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय की ओर से रविवार को 9 पंचों के उपचुनाव के लिए मतदान होगा। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा। शाम चार बजे बाद मौके पर ही मतगणना कर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अग्रोहा के वार्ड 11, मोठ के वार्ड 10, खेड़ी जालब के वार्ड 15, किन्नर के वार्ड 1, बाडो पट्टी के वार्ड 7, जुगलान के वार्ड 7, सैनीपुरा के वार्ड 1, भाटौल के वार्ड 6, मिर्चपुर के वार्ड 9 में ही मतदान होगा। जिले के कुल 9 ब्लॉक में पंच पद के 105 पदों के चुनाव होने थे। इसमें 81 पदों पर सर्वसम्मति से पंच चुन लिए गए।
15 पंच पदों के लिए नहीं आया कोई नामांकन
पंच पद के कौथ खुर्द कला के वार्ड दस, कौथ खुर्द के वार्ड दो, कौथ खुर्द के वार्ड दस, कनोह के वार्ड 9, डाटा के वार्ड नंबर 2, ढाणी कुंदनपुर के वार्ड 3, मजादपुर के वार्ड 8, थुराना के वार्ड दो, भोजराज के वार्ड दो, कापडो के वार्ड तीन व आठ, राखी खास के 8 वार्ड में किसी ने नामांकन नहीं किया।