{"_id":"6b95e007bda5e78269f8d1a39878ded7","slug":"panchayat-election-decision-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाऊड स्पीकर बजाया तो वोट नहीं ,शराब बांटी तो सामाजिक बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाऊड स्पीकर बजाया तो वोट नहीं ,शराब बांटी तो सामाजिक बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो गांव में लाऊड स्पीकर बजाएगा उसे गांव का कोई भी मतदाता वोट नहीं डालेगा। गांव में किसी को शराब बांटी तो प्रत्याशी का सामाजिक बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
किसी ने नगदी बांटने का प्रयास किया तो पूरा गांव उसके खिलाफ अभियान चलाएगा। गांव कैमरी की पंचायत में सभी प्रत्याशियों ने मंगलवार को यह तीन शपथ ली।
समाजसेवी रिटायर्ड प्रोफेसर गूगनराम गोदारा तथा राजकीय स्कूल के हेड मास्टर इंद्र सिंह माकड़ ने गांव में पंचायती चुनाव को भाईचारे से आचार संहिता के अनुसार कराने के लिए गांव में मंगलवार को पंचायत बुलाई।
विज्ञापन
राजकीय स्कूल के मैदान में आयोजित इस पंचायत में पंच के करीब 30 प्रत्याशी, सरपंच पद के 9 प्रत्याशी, ब्लाक समिति के छह प्रत्याशियों को विशेष तौर पर बुलाया गया था। पूरे गांव के सामने इन सभी प्रत्याशियों को तीन शपथ दिलाई गई। जिसमें प्रत्याशियों ने शपथ ली कि वह गांव में लाऊड स्पीकर नहीं बजाएंगे। जो प्रत्याशी लाऊड स्पीकर बजाएगा उसे कोई वोट नहीं करेगा।
विज्ञापन
दूसरी शपथ दिलाई कि जो प्रत्याशी शराब बांटने का प्रयास करेगा उसका सामाजिक बहिष्कार करेंगे। तीसरी शपथ दिलाई कि जो गांव में पैसा बांटकर भाईचारा खराब करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ पूरा गांव अभियान चलाएगा। ऐसे प्रत्याशी को किसी सूरत में नहीं जीतने देंगे।
पंचायत ने फैसला लिया कि प्रत्याशी गांव में डोर टू डोर जाकर अपना प्रचार करें। गांव में नुक्कड़ सभा आयोजित करें। मीटिंग के जरिए युवाओं , बुजुर्गों, महिलाओं बच्चों के बारे में अपना विजन बताएं। आचार संहिता का पूरा पालन करें।