{"_id":"65e757d183469d0c660f6477","slug":"panch-kept-drugs-in-sarpanchs-car-case-registered-hisar-news-c-21-hsr1020-335511-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सरपंच की गाड़ी में पंच ने रखा नशीला पदार्थ, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सरपंच की गाड़ी में पंच ने रखा नशीला पदार्थ, मामला दर्ज
विज्ञापन
उकलाना मंडी। नया गांव के सरपंच अनूप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर रमेश पंच पर उसकी कार में धोखे से नशीला पदार्थ रखने की बात कही थी। इसको लेकर उकलाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं शिकायत में नया गांव के सरपंच अनूप सिंह ने बताया कि रमेश पंच नया गांव निवासी 28 फरवरी को उसकी कार लेकर गया और उसी दिन शाम को घर पर खड़ी कर गया।
29 फरवरी को बाहर खेल रहे बच्चों ने गाड़ी में से कुछ रिसाव होते हुए देखा। इसपर उसने गांव के मौजिज व्यक्तियों को एकत्रित कर गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी में नशे की गोलियों का लिफाफा व दो पैकेट नशीला पदार्थ मिला। उसने इस समान को गाड़ी से बाहर रख दिया। देर रात किसी मुखबिर ने उसके घर की मुखबरी कर एक मार्च को सीआईए द्वारा रेड करवाई। वहीं सरपंच ने कहा कि वह एक सामाजिक नागरिक है और पंच रमेश के साथ कई और भी हैं जो उसके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। ये गांव में उसकी छवि धूमिल करना चाहते हैं। वहीं अनूप सिंह ने एक पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंपी, जिसमें नशीला पदार्थ संबंधित फोटो व वीडियो हैं। पुलिस ने अध जले हुए नशीले पदार्थ के सैंपल भी लिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।