फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Paddy is lying under the shed in the grain market, wheat was not purchased on the first day

Hisar News: अनाज मंडी में शेड के नीचे पड़ा है धान, पहले दिन गेंहू की नहीं हुई खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Paddy is lying under the shed in the grain market, wheat was not purchased on the first day
अनाज मंडी में शेड के नीचे रखी हुई धान।
हांसी। अनाज मंडी में मंगलवार को पहले दिन गेहूं की आवक नहीं पहुंची। हालांकि, सरसों और धान की आवक अभी जारी है, प्रशासन ने खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं, लेकिन मंडी में कुछ बुनियादी सुविधाओं की कमी साफ देखी जा रही है। शौचालयों की खराब स्थिति और स्ट्रीट लाइटों की कमी के अलावा, मंडी में बनाए गए शेडों में धान का पड़ा होना गेहूं की आवक को खुले में रखने पर किसानों को मजबूर कर सकता हैं। मंडी प्रशासन की ओर से गेहूं उठान के लिए 20 लाख बैग मंगवाए गए हैं। गेहूं की नियमित आवक 10 अप्रैल तक शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंडी में गेहूं की आवक से पहले मार्केट कमेटी प्रशासन ने तैयारी कर ली है, लेकिन यह तैयारियां पर्याप्त नहीं है। मंडी में स्ट्रीट लाइटें कम हैं, जिसके चलते खरीद के दिनों में मार्केट कमेटी की तरफ से अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाती है। शौचालय की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। शौचालय टूटे हुए हैं व यहां से आ रही बदबू के कारण लोग भी परेशान हैं। इस बार मंडी में धान की रिकॉर्ड आवक हुई है। आवक अब तक जारी है। ऐसे में शेडों के नीचे अभी तक धान की ढेरियां पड़ी हैं। मंडी में गेहूं की खरीद हैफेड व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से की जाएगी। दोनों एजेंसी एक-एक दिन खरीद करेगी। हांसी के अलावा सिसाय स्थित सब यार्ड व घिराय स्थित खरीद केंद्र में खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


गेहूं के लिए जगह पड़ती है कम
गेहूं की आवक के चलते मंडी में जगह की कमी होती है। शेड के बाहर रखी जाने वाली फसल को ढकने के लिए आढ़तियों को अपने स्तर पर इंतजाम करना पड़ता है। मार्केट कमेटी ने नई सब्जी मंडी की पार्किंग सहित जींद रोड पर तीन राइस मिल की खाली जगह पर व्यवस्था की है। वहीं मंडी के साथ खाली पड़ी जगह में भी गेहूं रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने अपनी तरफ से तैयारियां कर ली हैं। बारदाने के लिए 20 लाख बैग मंगवाए हैं। उठान व ट्रांसपोर्ट के लिए टेंडर हो चुका है। जल्दी ही सूची आ जाएगी। खरीद के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है।
- बबली यादव, मैनेजर, हैफेड

पहले दिन गेहूं न आने से खरीद नहीं हुई। मंडी में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से है। बिजली, लाइट, पानी की व्यवस्था है। शौचालयों की सफाई करवा दी है।
- अमित रोहिल्ला, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed