फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   oxygen plant may be start in 2 day in Civil Hospital Hisar

इंजीनियर पहुंचे हिसार, अब दो दिन में शुरू हो सकता है ऑक्सीजन प्लांट

Sun, 02 May 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
oxygen plant may be start in 2 day in Civil Hospital Hisar
हिसार। शहर के नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट के इंस्टॉल होने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद जल्द ही अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू होगी। ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट को इंस्टॉल करने के लिए इंजीनियर की टीम हिसार नागरिक अस्पताल में पहुंच गई है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन कन्संट्रेटर इंस्टॉल कराने की जिम्मेदारी उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने खुद संभाली है। प्लांट में टेस्ट ड्राइव और प्रेशर जांच के बाद 2 दिन के अंतराल में अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो सकेगी। अस्पताल से प्लांट तक ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए लाइन बिछा दी गई है। अब केवल प्लांट के इंस्टॉल होने के बाद यह लाइन जेनरेटर मशीन से जोड़ी जाएगी। इंजीनियर के मुताबिक यह प्लांट एक तरह से स्वचालित होगा और इसके लिए अलग से देखभाल के लिए स्टाफ की आवश्यकता नहीं होगी। इस प्लांट के शुरू होने से जिला अस्पताल ऑक्सीजन बनाने के मामले में आत्मनिर्भर होगा। नागरिक अस्पताल में यह ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट पीएम केयर्स फंड से बनाया जा रहा है। उपायुक्त ने प्लांट को इंस्टॉल करने तक निगरानी के लिए सीएमओ डॉ. रत्ना भारती व पीएमओ डॉ. मनीष बंसल को जिम्मेदारी सौंपी है। इन दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्लांट का निरीक्षण किया। इंजीनियर की टीम को प्लांट जल्द से जल्द चालू कराने के निर्देश देते हुए अस्पताल के कर्मी भी उनके साथ लगाए।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्था करवाई उपलब्ध
पीएमओ डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि हमारी ओर से ऑक्सीजन प्लांट के लिए बिजली आपूर्ति सहित अन्य सुविधा उपलब्ध करा दी गई हैं। यह प्लांट 200 लीटर प्रति मिनट के हिसाब से ऑक्सीजन उत्पादन करता है। इस प्लांट से एक दिन में 7000 लीटर की क्षमता वाले 40 बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर जितनी आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय और बजट दोनों की होगी बचत
आइसोलेशन वार्ड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रतिदिन की ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत 110 से 120 तक पहुंच गई है। इस समय यह सभी सिलिंडर निजी ऑक्सीजन प्लांट से भरवा कर लाने पड़ रहे हैं। ऐसे में बेहद कम सिलिंडर ही बाहर से भरवा कर लाने पड़ेंगे। इससे अस्पताल प्रशासन का समय और बजट दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed