फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   oxigen demaond reduse

आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन की खपत 240 से घटकर 70 सिलिंडर हुई

Sun, 06 Jun 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
oxigen demaond reduse
कोरोना केस कम होने पर जिला अस्पताल में भी आइसोलेशन वार्ड में मरीजों की संख्या कम हो गई है। अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत भी 240 से घटकर 70 पर हो गई है। अस्पताल में पहले के मुकाबले आधे से भी कम सिलिंडर लग रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट से भी ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है। प्लांट से दिन भर में 30 से 35 सिलिंडर भरे जा रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल में एक और ऑक्सीजन प्लांट बनने की तैयारी है। जिलेभर में शनिवार को कोरोना केस और मौत दोनों के आंकड़ों से राहत मिली है। शनिवार को 75 कोरोना केस मिले हैं। 4 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। अब कुल केस का आंकड़ा 53418 हो गया है । कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 1022 हो गया है। इस समय केवल 865 मरीज सक्रिय हैं। रिकवरी रेट भी बढ़कर 96.47 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

सभी मृतक ग्रामीण क्षेत्र के
रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से मरने वालों में दो युवक, एक बुजुर्ग महिला और दो बुजुर्ग व्यक्ति शामिल है। शनिवार को सभी मौतें ग्रामीण क्षेत्र की हुई है। मृतक बालसमंद, कुलेरी, मिर्चपुर, बगला और ढाणी मोहब्बतपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेंटिलेटर भी कम चल रहे
विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय वेंटिलेटर भी पहले के मुकाबले कम चल रहे हैं। पहले 10 से 12 वेंटिलेटर चल रहे थे। इस वजह से ऑक्सीजन की खपत काफी कम हुई है वरना एक वेंटिलेटर 1 मिनट में 20 लीटर तक ऑक्सीजन की खपत करता है, जिस कारण खपत बढ़ी थी। इनमें से कुछ वेंटिलेटर अधिक भी खपत करते हैं। मगर अब पांच से छह मरीजों पर ही मरीज दाखिल हैं। दूसरी ओर इस समय मरीज भी गंभीर हालत वाले ही अस्पताल आ रहे हैं। ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बहुत कम मरीज दाखिल है।

अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी कम हुई है। इस वजह से ऑक्सीजन की खपत भी कम हुई है। पहले अस्पताल में 240 सिलिंडर की खपत रहती थी, लेकिन अब 70 सिलिंडर की लागत है। उम्मीद है कि जल्द ही सुधारने की स्थिति में है। अब हमारा एक और ऑक्सीजन प्लांट भी जल्द शुरू होने की तैयारी में है।
-डॉ. राजीव, प्रभारी, ऑक्सीजन प्लांट, नागरिक अस्पताल, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed