{"_id":"687a8e3f1fc14a9c0b090524","slug":"out-of-7313-complaints-in-samadhan-camp-3696-were-resolved-1663-were-rejected-hisar-news-c-21-hsr1020-669954-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: समाधान शिविर में 7313 शिकायतें में से 3696 का समाधान, 1663 अस्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: समाधान शिविर में 7313 शिकायतें में से 3696 का समाधान, 1663 अस्वीकृत
Fri, 18 Jul 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
हिसार। आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए आरंभ किए गए समाधान शिविर के दौरान अब तक हिसार जिले में 7313 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1663 शिकायतें विभागों की ओर से अस्वीकृत की गई हैं। वहीं 3696 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। 176 शिकायतें वर्तमान में लंबित हैं और 169 शिकायतें नागरिकों के अनुरोध पर पुन: खोली गई हैं।
यह जानकारी एसीएस विजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक जिला समीक्षा बैठक के बाद नगराधीश हरिराम ने दी। इस अवसर पर उन्होंने विभागाध्यक्षों की बैठक लेकर उन्हें समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निपटान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समाधान करने उपरांत एक्शन टेकन रिपोर्ट समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। बैठक में नगर निगम के एएमसी प्रदीप कुमार, सिविल सर्जन डॉ सपना गहलावत, नोडल अधिकारी डॉ सुभाष खतरेजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।