फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Orders to take disciplinary action against non-attend 13 heads of departments

गैर हाजिर 13 विभागाध्यक्षों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Orders to take disciplinary action against non-attend 13 heads of departments
हिसार। डॉ. कमल गुप्ता ने शनिवार दोपहर बाद लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक में गैर हाजिर 13 विभागाध्यक्षों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी बैठक में संबंधित विभागाध्यक्ष का चेयर पर स्टीकर चश्पा किया जाए। जिससे पता चल सके कि कौन गैर हाजिर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने ही होंगे। यदि किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के स्तर पर कोई लापरवाही पाई गई तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। आमजन के साथ मधुर व्यवहार किया जाए। अधिकारियों को अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालयों में बिना किसी ठोस कारण के जनहित से जुड़े मुद्दों की फाइल लंबित ना रहे। यदि ऐसा पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी समय-समय पर कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। विभागाध्यक्ष भी नियमित रूप से अपने कार्यालयों का निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि कोई अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय समय में अनुपस्थित न हो। बैठक में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत विभिन्न विभागों की सेवाएं सरल पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को प्रदान की जा रही हैं। सेवाओं में देरी पर जवाबदेही के लिए ऑटो अपील सिस्टम आरंभ हो चुका है। फिलहाल जिले का पोर्टल पर स्कोर 9.5 है। इस मौके पर मेयर गौतम सरदाना, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, निगमायुक्त अशोक गर्ग, डीआईजी बलवान सिंह राणा, एडीसी स्वप्रिल रविन्द्र पाटिल, एसडीएम जगदीप ढांडा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
देरी से आने वालों को नो इंट्री, वेतन कटेगा -
डॉ. कमल गुप्ता ने बैठक का समय तीन बजे रखा। 5 मिनट देरी से आने वालों को भी एंट्री नहीं दी गई। सीएमओ डॉ. रतना भारती भी देरी से पहुंची। 5 मिनट बाद गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद आने वालों को वापस लौटना पड़ा। गैर हाजिर रहने वालों का वेतन कटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
...नहीं तो दूसरी व्यवस्था देख लें -
आक्रामक अंदाज में डॉ. कमल गुप्ता ने कर्मचारियों-अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि ईमानदारी की नौकरी करनी हो, वही यहां रहें वरना अपनी दूसरी व्यवस्था देख लें। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई व्यक्तिगत दिक्कत हो तो बताएं। उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed