फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Order to suspend 14 police investigating officers, seven from cyber police station included

Hisar News: पुलिस के 14 जांच अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश, साइबर थाना के सात शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Order to suspend 14 police investigating officers, seven from cyber police station included

विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज के निर्देश पर हिसार जिले के 14 जांच अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, चार एएसआई, तीन पीएसआई, एक ईएसआई सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें साइबर थाना के सबसे अधिक 7 आईओ शामिल हैं। बता दें कि साइबर थाना में कुल 17 लोगों का स्टाफ है। इसके अलावा बरवाला थाना के तीन, आजाद नगर के दो, अर्बन एस्टेट थाना व सदर थाना के एक-एक जांच अधिकारी शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से बुधवार को निलंबित किए गए पुलिस अधिकारियों की सूची जारी की गई है। इसमें 2021 व 2022 के लंबित मामलों को लेकर जांच अधिकारियों को निलंबित किया गया है। सदर थाने के पीएसआई दिनेश कुमार को वर्ष 2018 में दर्ज एफआईआर नंबर 661, वर्ष 2019 की एफआईआर नंबर 65 में जांच पूरी न होने पर निलंबित किया है। साइबर थाना के पीएसआई सौरव को 2022 के तीन मामलों का हल न होने पर सस्पेंड करने के आदेश जारी हुए हैं। साइबर थाना के एएसआई नरेंद्र, एएसआई नरेंद्र, हेड कांस्टेबल प्रदीप, मनदीप, एसआई सुरेंद्र, पीएसआई गुरविंद के खिलाफ वर्ष 2022 की एफआईआर की जांच पूरी न होने पर कार्रवाई की गई है। बरवाला थाना के एएसआई ललित, एसआई रवि, इंस्पेक्टर राजकुमार, आजाद नगर थाना के ईएसआई जसबीर, अर्बन एस्टेट थाना के एएसआई जगदीश को 2022 में दर्ज एफआईआर की जांच पूरी न होने पर निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed