फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   OPS Sankalp March in Hisar on November 24

Hisar News: हिसार में ओपीएस संकल्प मार्च 24 नवंबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
OPS Sankalp March in Hisar on November 24

विज्ञापन
हिसार। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए कर्मचारी 24 नवंबर को हिसार में मार्च निकालेंगे। पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा की ओर से मार्च में जिलेभर से हजारों कर्मचारियों के शामिल होने का दावा किया गया है। राज्य प्रधान विजेंद्र धारीवाल और महासचिव ऋषि नैन मुख्यवक्ता रहेंगे।
मार्च की तैयारियों के लिए रविवार को समिति की इकाई की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष दिनेश पाबड़ा ने बताया कि समिति 2 अगस्त को रोहतक से पेंशन संकल्प मार्च की शुरुआत कर चुकी है। इनके माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा और प्रधानमंत्री भारत को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पाबड़ा ने बताया कि हिसार में करीब 20,000 कर्मचारी मार्च में भाग लेंगे। प्रदेश के लगभग सवा दो लाख कर्मचारी नई पेंशन योजना से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन के नाम पर 2,000 से 5,000 रुपये मिल रहे हैं। जबकि उनका अंतिम वेतन छह अंकों में था। उनका दावा है कि यह राशि पेंशन नहीं बल्कि पीएफआरडीए में जमा उनके पैसे का ब्याज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला वरिष्ठ उपप्रधान अनूप सातरोड ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। राज्य कार्यकारिणी सदस्यों स्वराज वर्मा और अमर कुमार ने विचार रखे। बैठक में चरण सिंह, पंकज खटक, दलबीर सिंह, अनिल जांगड़ा, मनोज सिवाच, प्रवीण चाहर, प्रवीण कुमार और रमेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed