फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Opration Sanjay hisar, CCTV hisar, Hisar

ऑपरेशन संजय के तहत सीसीटीवी से लैस होगा शहर

Tue, 18 Oct 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 18 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Opration Sanjay hisar, CCTV hisar, Hisar
Opration Sanjay - फोटो : Bureau

ऑपरेशन संजय के तहत पूरे प्रदेश को सीसीटीवी से लैस किया जाएगा। हरियाणा में 31 दिसंबर तक सार्वजनिक स्थानों पर 1.5 लाख कैमरे लगाए जाएंगे। हिसार में पहले चरण में 15 लाख रुपये सीसीटीवी पर खर्च किए जाएंगे, जिसके लिए सोमवार को एसडीएम ने सीसीटीवी का नागोरी गेट पर लाइव डेमो देखा।

विज्ञापन

महाभारत काल में संजय धृतराष्ट्र को युद्ध का आंखों देखा हाल सुना देते थे। उसी तरह अब हर चौक चौराहे का पूरा हाल पुलिस प्रशासन के पास होगा। प्रदेेेश सरकार ने हरियाणा को सीसीटीवी से लैस करने के लिए तैयार किए प्रोजेक्ट को ऑपरेशन संजय नाम दिया है, जिसमें पूरे हरियाणा में 31 दिसंबर तक एक लाख 50 हजार कैमरे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए सीएम मनोहरलाल से सभी जिलों के डीसी, एसपी को निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों की टीम ने सोमवार को नागोरी गेट पर सीसीटीवी का लाइव डेेमो देखा। जिसमें कैमरों की गुणवत्ता, उनकी रिकार्डिंग, क्षमता सहित अन्य बिंदुओं पर मंथन किया गया। एसडीएम अशोक बंसल, डीएसपी जितेंद्र सिंह सहित अन्य ने सीसीटीवी लगाने वाली कंपनियों से रिपोर्ट ली।
विज्ञापन


पहले चरण में 15 लाख
हिसार में प्रोजेक्ट के पहले चरण में करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सांसद दुष्यंत चौटाला ने अपनी सांसद निधि से यह बजट जारी किया है। पहले चरण में इस बजट से प्रमुख चौक चौराहों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में बाजारों को कवर किया जाएगा। तीसरे चरण में अन्य सार्वजनिक स्थल कवर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की टीम तय करेगी लोकेशन
शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए एसडीएम अशोक बंसल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी राय सिंह, डीएसपी जितेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। अधिकारियों की यह टीम कैमरे लगाने के स्थान चिह्नित करेगी। मौके का मुआयना कर अपनी रिपोर्ट देगी। साथ ही कैमरों के संचालन के बारे में भी फैसला लेगी।


सीसीटीवी की गुणवत्ता जांच रहे हैं। इसी आधार पर टेंडर लिए जाएंगे। इस तरह के सीसीटीवी लगाना चाहते हैं जिससे तेज गति में गुजर रहे व्हीकल की नंबर प्लेट पढ़ी जा सके। शहर में दिसंबर में सीसीटीवी लगाने का काम हो जाएगा।

- जितेंद्र सिंह, डीएसपी कम नोडल आफिसर, हिसार

फर्स्ट फेज की प्रस्तावित लोकेशन
नागोरी गेट, तालाकी गेट, पारिजात चौक, अग्रसेन चौक, फव्वारा चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक, कैंप चौक, मटका चौक, डाबड़ा चौक, जिंदल चौक, तोशाम रोड पर सेक्टर 9-11 पुलिस नाका, राजगढ़ रोड नहर के पास पुलिस नाका, सिरसा बाईपास चुंगी पुलिस नाका, बालसमंद रोड पुलिस नाका, रायपुर रोड पुलिस नाका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed