{"_id":"606df9da8ebc3e8ccb020115","slug":"opposition-to-deposit-security-amount-hisar-news-rtk603426643","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी राशि के विरोध में ज्ञापन सौंपने जा रहे पार्षदों को बिजली निगम ने गेट बंद कर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्योरिटी राशि के विरोध में ज्ञापन सौंपने जा रहे पार्षदों को बिजली निगम ने गेट बंद कर रोका
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
एससी को मांगों का ज्ञापन सौंपते पार्षद।
- फोटो : Hisar
Link Copied
बिजली बिल के साथ सिक्योरिटी के नाम पर अतिरिक्त राशि लेने के विरोध में पार्षदों और शहरवासियों ने प्रदर्शन किया। वे लोग बिजली निगम के एमडी को ज्ञापन देने जा रहे थे तो निगम कार्यालय के गेट को बंद करके ताला लगा लिया। इसको लेकर विवाद बढ़ गया। मामले अनुसार सिक्योरिटी के नाम पर अतिरिक्त राशि के विरोध में सूर्य नगर, शिव कॉलोनी, क्रांति नगर, छोटूराम कॉलोनी सहित कई अन्य क्षेत्रों के लोग एकजुट हो गए। ये लोग वार्ड-12 के पार्षद जगमोहन मित्तल, पार्षद प्रतिनिधि राजू, पार्षद अमित ग्रोवर, दलजीत पंघाल के नेतृत्व में एमडी कार्यालय की ओर बढ़े। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थीं। पार्षद जगमोहन मित्तल ने बताया कि जब वे लोग बिजली निगम कार्यालय पहुंचे तो वहां पर ताला लगाकर गेट को बंद कर दिया गया। इसके विरोध में उन्होंने वहीं पर बैठ कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पार्षदों ने कहा कि गेट बंद करके आम आदमी की आवाज को दबाया जा रहा है। गरीब जनता से सिक्योरिटी के नाम पर वसूली की जा रही है। जब नए कनेक्शन लिए जाते हैं तब सिक्योरिटी जमा की जाती है तो अब नए सिरे से यह बोझ जनता पर क्यों डाला जा रहा है। उन्होंने मांग की कि अगर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा तो एमडी गेट पर पहुंचकर उनका ज्ञापन लें। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बिजली अधिकारियों से बातचीत की जिसके बाद बिजली निगम के एससी सबरवाल मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।