फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Only son died due to drug overdose

Hisar News: नशे की ओवरडोज से इकलौते बेटे की मौत

Fri, 24 May 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 24 May 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Only son died due to drug overdose
नारनौंद (हिसार)। गांव सुलचानी के पास पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरो नहर की पटरी पर गली सड़ी हालात में एक शव मिला। शव के पास खाली सिरिंज भी बरामद हुई है। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने हिसार के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां वीरवार शाम को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस हालात में शव मिला है उसे देख ऐसा लग रहा है कि युवक ने ज्यादा नशा किया होगा। मृतक दीपक के ताऊ जगमेंद्र के बयान पर नारनौंद थाना पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। मामले के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के ताऊ जोगेंद्र सिंह ने बताया है कि दीपक के पिता राजेश की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। पिछले काफी समय से दीपक नशे की लत में पड़ गया था। बताया जा रहा है कि दीपक मेडिकल नशा, चिट्टा सहित अन्य नशा करने का आदि हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जोगेंद्र सिंह ने बताया कि 20 मई से दीपक घर नहीं गया था। परिजनों ने दीपक को कई जगह ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। वीरवार सुबह उन्हें सूचना मिली की गांव सुलचानी के पास पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरों नहर की पटरी पर गली सड़ी हालात में एक शव पड़ा हुआ है। शायद वह दीपक हो सकता है। यह सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने दीपक को पहचान लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव के आसपास खाली सिरिंज भी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed