फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Only one gate pass was issued to sell mustard at government rates

Hisar News: सरकारी दरों पर सरसों बेचने के लिए कटा सिर्फ एक गेट पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Only one gate pass was issued to sell mustard at government rates
हिसार। जिले की मंडियों में फरवरी से सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है, मगर पांच दिन बाद भी मंडी में सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी। बुधवार दोपहर को एक किसान ने 18 क्विंटल सरसों बेचने के लिए गेट पास कटवाया, लेकिन सरसों में 8 प्रतिशत से ज्यादा नमी पाई गई। इस कारण सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो सकी। मार्केट कमेटी के अधिकारियों की मानें तो सरसों में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण अभी किसान सरसों लेकर मंडी नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


मंडी में 3748 क्विंटल हो चुकी सरसाें की आवक

हिसार की नई अनाजमंडी में अब तक 3748 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसमें से 3668 क्विंटल सरसों प्राइवेट एजेंसी खरीद चुकी है। वर्तमान में 80 क्विंटल सरसों अनसोल्ड पड़ी है। प्राइवेट एजेंसी की ओर से 5300 रुपये से लेकर 5950 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों खरीदी जा रही है। जबकि सरसों का सरकारी रेट 5950 रुपये है।
विज्ञापन


इन मंडियों में खरीदी जाएगी सरसों

हांसी, लोहारी राघो, उकलाना, आदमपुर, हिसार की नई अनाजमंडी, नारनौंद, बरवाला, अग्रोहा, घिराय, सिसास, बालसमंद और खेड़ी चोपटा।

---------------------

15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हुई थी। हम तो चार दिन बाद पहुंचे हैं। दोपहर तक कोई भी सरकारी एजेंसी की ओर से सरसों खरीदने के लिए कर्मचारी नहीं आया। काफी इंतजार किया। उसके बाद प्राइवेट एजेंसी को 28 क्विंटल सरसों 5671 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच दी। - राजेश, किसान, मीरपुर निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------

मैंने तो सरसों बेचने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था। प्राइवेट एजेंसी को 12 क्विंटल सरसों 5650 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेची है। सरकारी रेट पर बेचते है तो भुगतान लेट होता है। प्राइवेट एजेंसी को बेचने से समय पर भुगतान मिला जाता है। - राजपाल, किसान, नंगथला निवासी


------------------------

नई अनाजमंडी में फरवरी से सरसों की आवक शुरू हो गई थी। अब तक मंडी में 3748 क्विंटल गेहूं पहुंच चुकी है। इसमें से 3668 क्विंटल सरसों प्राइवेट एजेंसी ने खरीद है। 80 क्विंटल सरसों अभी मंडी में रखी हुई है। बुधवार दोपहर को एक पंजीकृत किसान ने सरसों बेचने के लिए गेट पास कटवाया था। मगर उसमें नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से ज्यादा थी। ऐसे में बुधवार को भी सरकारी खरीद नहीं हो पाई। - अशोक कुमार, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article