फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Only by running on the machine will you know how many feet your heart is

मशीन पर दौड़ने से पता चल जाएगा दिल कितना फीट है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Only by running on the machine will you know how many feet your heart is
हिसार। नागरिक अस्पताल में जल्द आप अपने दिल की जांच करवा सकेंगे। अस्पताल परिसर में तीन साल से बंद पड़ी टीएमटी मशीन शुरू होने वाली है। मशीन पर दौड़ने से पता चल जाएगा कि आपका दिल कितना फिट है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खाना खाने से शरीर पर गैर संक्रमित बीमारियों का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इन्हीं बीमारियों में से एक है दिल का रोग। अत्यधिक वसा और बाहरी खान-पान का सवन करने के बाद इन्हें पचाने के लिए शरीर से पसीना बहाने वाली एक्सरसाइज न करना हार्ट अटैक का मुख्य कारण बनता है। अब इस मशीन ट्रेडमिल टेस्ट (टीएमटी) के जरिये पता चल जाएगा कि दिल की कोई बीमारी तो नहीं। टेक्निशियन न होने के कारण मशीन को चलाया नहीं जा रहा था।
विज्ञापन

क्या है टीएमटी
नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. ज्ञानेंद्र ने बताया कि दिल की फिटनेस जानने के लिए ईसीजी और ईको टेस्ट भी होता है। टीएमटी यानी ट्रेडमिल टेस्ट के जरिये मशीन पर मरीज को दौड़ाकर उसके दिल पर दबाव दिया जाता है। उन्होंने बताया कि मशीन के साथ लगी एलईडी पर पता चल जाएगा दिल कितनी तेजी से काम कर रहा है। दिल को ब्लड देने वाली नस बंद तो नहीं। मशीन पर दौड़ने से ये भी पता चल जाएगा कि दिल का दौरा पड़ने का कितना रिस्क है। पता चलने के बाद उसके आधार पर पर ही मरीज का उपचार शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर रोज अस्पताल में 40 से 50 मरीज दिल की दवा लेने के लिए आते हैं। इनमें से 10 से 15 मरीज ऐसे होते हैं जिनका ट्रेडमिल टेस्ट करवाना जरूरी होता है। निजी अस्पताल में यह टेस्ट करवाने के लिए एक से डेढ़ हजार रुपये देेने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed