फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One Young Man killed after Roof Collapsed in Rain At Hisar

हिसार: बरसात के कारण गिरी जर्जर मकान की छत, एक युवक की मौत, चार घायल

Mon, 13 Sep 2021 04:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Sep 2021 04:08 PM IST
सार

बताया जा रहा है मकान जर्जर अवस्था में था और मकान के एक कमरे की छत पहले ही गिर चुकी थी। सोमवार सुबह बारिश के कारण मकान ढह गया। 

विज्ञापन
One Young Man killed after Roof Collapsed in Rain At Hisar
हिसार में मकान की छत गिरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में 12 क्वार्टर रोड पर स्थित गली नंबर 15 में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक मकान की छत गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही मिलगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और  शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छत गिरने से मलबे के नीचे दबे 29 वर्षीय मनोज सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। उसका भाई करीब 28 वर्षीय हरीश, 13 वर्षीय भांजा नरेंद्र व करीब 20 वर्षीय दोस्त विशाल घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंच पड़ोसियों ने मलबा हटाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है मकान जर्जर अवस्था में था और मकान के एक कमरे की छत पहले ही गिर चुकी थी। सोमवार सुबह बारिश के कारण छत ढह गई।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि हिसार शहर में पिछले तीन महीने में बारिश के चलते छत गिरने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी मिलगेट एरिया में एक मकान की छत गिरने से कई लोग घायल हुए थे। उस दौरान  मिलगेट एरिया में 50 फुटा रोड पर रात एक बजे के करीब मकान में लगी गाटर की छत अचानक भरभराकर गिर गई थी। इस हादसे में घर के अंदर सो रहे रिक्शा चालक के परिवार के 6 सदस्य मलबे के नीचे दबने से घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed