{"_id":"637e6c45552d86578f7c01f1","slug":"one-worker-killed-tehsildar-among-8-injured-in-blast-while-destroying-firecrackers-hisar-news-hsr647905753","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पटाखों को नष्ट करते समय ब्लास्ट, एक कर्मी की मौत,तहसीलदार सहित 8 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पटाखों को नष्ट करते समय ब्लास्ट, एक कर्मी की मौत,तहसीलदार सहित 8 लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवानी मंडी (हिसार)। अवैध फैक्टरी से जब्त पटाखों को नष्ट करते समय बुधवार शाम करीब पांच बजे भीषण ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मोहित की मौत हो गई। हादसे में तहसीलदार सहित आठ लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम सुरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। हमारी प्राथमिकता झुलसे हुए लोगों को उपचार उपलब्ध कराना है।
सितंबर माह में सिवानी में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में धमाका होने से महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद पटाखा फैक्टरी संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। प्रशासन के आदेश पर फैक्टरी को सील कर पटाखों को नष्ट करने के आदेश जारी किए गए थे। बुधवार को तहसीलदार रमेशचंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर टीम को मौके पर भेजा गया। उनके साथ थाना प्रभारी कुलदीप कुमार, पुलिस बल, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, नगर पालिका के कर्मी थे। शाम करीब पांच बजे बाद नगरपालिका के कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पटाखे डालकर रूपाणा रोड पर नष्ट करने गए। फैक्टरी से कुछ दूरी पर जेसीबी से गड्डा खोदकर पटाखे डालते समय विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद ट्रैक्टर के परखचे और तहसीलदार की गाड़ी, जेसीबी, थाना प्रभारी की गाड़ी व दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। करीब 300 मीटर तक ट्रैक्टर के टुकड़े बिखर गए। इस हादसे में नगर पालिका के सफाईकर्मी 25 वर्षीय मोहित की मौत हो गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियों से तुरंत आग पर काबू पाया। एंबुलेंस से झुलसे हुए लोगों को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।