फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One suspect arrested from Madhya Pradesh in Hansi property dealer murder case

Hisar News: हांसी के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में एक आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
One suspect arrested from Madhya Pradesh in Hansi property dealer murder case
हांसी। सेक्टर-6 में प्रॉपर्टी डीलर एवं सेवानिवृत्त पंचायत अधिकारी सुभाष मलिक की हत्या के मामले में पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम वीरवार शाम को मध्य प्रदेश से एक आरोपी को पकड़कर लाई है। हत्याकांड के बारे में पुलिस शुक्रवार को बड़ा खुलासा करेगी।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस दिनभर सेक्टर-6 में खड़े दुपहिया वाहनों की डिटेल्स खंगालती नजर आई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। एसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें इस मामले का खुलासा किया जाएगा। तीन फरवरी को 65 वर्षीय सुभाष मलिक की उनके कार्यालय में गोली मारी और सिर व चेहरे पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उनके बेटे अमन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed