फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One person dies from corona

कोविड-19 से एक की मौत, मर्चेंट नेवी का कर्मचारी मिला कोरोना संक्रमित

Wed, 10 Mar 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
One person dies from corona
जिले में मंगलवार को एक कोरोना केस मिला है, जबकि सोमवार को चार केस मिले थे। सातरोड़ की मास्टर कॉलोनी का 33 वर्षीय मर्चेंट नेवी का कर्मचारी संक्रमित मिला है। इसे मिलाकर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 17168 हो गया है। इसके चलते कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों के रिकवरी रेट में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

वहीं, जिले में कोविड-19 से एक और मौत हो गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार 58 वर्षीय मृतक सैनीपुरा गांव का रहने वाला था। वह रोहतक पीजीआई में दाखिल था और वहीं पर उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। मरीज बीपी, क्रोनिक किडनी व सांस की बीमारी सहित अन्य बीमारी से ग्रस्त था। इस वजह से उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। मरीज की मौत 22 फरवरी को रोहतक पीजीआई में हुई थी, मगर स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मौत को अब कोविड-19 पोर्टल पर अपडेट किया गया है। इसी के साथ जिले में कोविड-19 मौत का आंकड़ा बढ़कर 330 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed