फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One person arrested with 9 kg 300 grams of ganja

Hisar News: 9 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
One person arrested with 9 kg 300 grams of ganja
हांसी। पुलिस के स्पेशल स्टाफ टीम ने 9 किलो 300 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। स्पेशल स्टाफ टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाईकल पर गांव पुट्टी से मोहला गांव की तरफ प्लास्टिक के कट्टे में नशीला पदार्थ लेकर जाएगा।
विज्ञापन

टीम ने कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को पकड़ कर मौके पर डयूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ बारू सिंह आबकारी एवं कराधान विभाग के सामने प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर तलाशी ली। व्यक्ति के कब्जे से 9 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। व्यक्ति को गांजा व मोटरसाईकल सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बास के पुट्ठी निवासी विरेंद्र उर्फ रविंद्र के रूप में हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन



कंवारी के सरपंच की हत्या के लिए लाए हथियार को छुपाने वाली महिला गिरफ्तार

हांसी। स्पेशल स्टाफ की टीम ने कंवारी गांव के सरपंच संजय उर्फ नरसिंह की हत्या के लिए लाए गए हथियार को छुपाने वाली महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कि गई आरोपी महिला की पहचान कंवारी की कृष्णा के रूप में हुई। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ कि जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्पेशल स्टाफ इंचार्ज पवन कुमार ने बतलाया कि तीन मार्च को गांव कंवारी में सरपंच संजय उर्फ नरसिंह दुहन की हत्या हुई थी। हत्या के लिए चार हथियार लाए गए थे। जिनमें से आरोपियों ने हत्या के बाद एक अवैध हथियार को छुपाया था। पुलिस ने सभी हथियारों को पहले ही कब्जा पुलिस में ले लिया था। आरोपियों को हिसार के सेक्टर 9/11 से गिरफ्तार किया गया। इस अभियोग में आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed