फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One of the five new doctors appointed in the civil hospital joined

Hisar News: नागरिक अस्पताल में नियुक्त हुए पांच नए चिकित्सकों में से एक ने किया ज्वाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
One of the five new doctors appointed in the civil hospital joined
हांसी नागरिक अस्पताल।
हांसी। नागरिक अस्पताल में सोमवार को पांच नए चिकित्सकों में से एक चिकित्सक ने ज्वाइन कर लिया। एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. नेहा ने सोमवार से कार्यभार संभाल लिया। वहीं आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अभिषेक अस्पताल देखने के लिए पहुंचे। वहीं एक अन्य चिकित्सक यहां के चिकित्सा अधिकारियों को ज्वाइनिंग करने के लिए अनौपचारिक तौर से मना कर चुकी हैं।
विज्ञापन

आगामी दिनों में पता लगेगा कि कितने चिकित्सक यहां पर ज्वाइन करते हैं। एसएमओ डॉ. राजीव डाबला मंगलवार को कार्यभार संभाल सकते हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बीते सप्ताह प्रदेश में 533 नए चिकित्सकों की नियुक्तियां की गई है।
विज्ञापन

जिसमें से हांसी के नागरिक अस्पताल को पांच चिकित्सक मिले हैं। यहां डॉ. स्वीटी धानिया, डॉ. विशेष न्यौलिया, डॉ. अभिषेक, डॉ. प्रिया गोयल व डॉ. नेहा की नियुक्ति के आदेश हुए हैं। इसमें से डॉ. स्वीटी धानिया नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। नियुक्ति के दौरान इन नए चिकित्सकों को तुरंत प्रभाव से ज्वाइनिंग के लिए कहा गया था। जिसमें से सोमवार को केवल एक चिकित्सक ने ही ज्वाइन किया। अभी अन्य चिकित्सकों की ज्वाइनिंग का इंतजार है। वहीं नए चिकित्सकों से नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी दूर होगी। जिससे मरीजों को लाभ होगा व उन्हें उपचार के लिए हिसार नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विशेषज्ञों की मांग की थी
नए चिकित्सकों की नियुक्ति से पहले विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल के चिकित्सकों की कमी के चलते एसएमओ से मांग पूछी थी। जिसमें एसएमओ ने नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, फिजिशियन व एमबीबीएस चिकित्सक की मांग की गई थी। नागरिक अस्पताल में 11 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। जिसमें से दो चिकित्सक यहां कार्यभार संभाल रहे हैं। एक चिकित्सक डॉ. संजय वर्मा को जिला टीबी इंचार्ज बनाया हुआ है।


-------------सोमवार को एक चिकित्सक डॉ. नेहा ने ज्वाइन कर लिया है। अन्य चिकित्सकों की ज्वाइनिंग का इंतजार है। नए चिकित्सकों की नियुक्ति से यहां कार्यरत चिकित्सकों पर वर्क लोड कुछ कम भी होगा।- डॉ. राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed