{"_id":"6132fae4de30a86a021c98232a262e79","slug":"one-murdered-prevented-from-playing-loud-music","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से रोका तो हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से रोका तो हत्या
सिरसा/ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गांव वीरुवालागुढ़ा में तेज आवाज में ट्रैक्टर पर म्यूजिक बजाने से रोकने पर बुधवार रात पांच लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। आरोपियों ने उसकी पत्नी को भी घायल कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
घायल सोना देवी पत्नी काकलू राम ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि बलवीर सिंह उनकी ढाणी के पास एक व्यक्ति की जमीन लेकर काश्त करता है। वह अपने ट्रैक्टर पर अक्सर तेज आवाज में अश्लील गाने बजाता था। उसके पति काकलू राम पुत्र बुध राम ने उसे कई बार इसके लिए मना किया था। इस मामले को लेकर कुछ समय पहले गांव में पंचायत भी हुई थी, पर बलवीर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
बुधवार रात करीब सात बजे बलवीर सिंह ट्रैक्टर पर खेत से आया था। अपने खेत में मौजूद काकलू ने उसे तेज आवाज में स्पीकर बजाने से मना किया तो बलवीर सिंह ने अपना ट्रैक्टर काकलू के पीछे उसके खेत में घुसा दिया और उससे हाथापाई करने लगा। जब उसे पता चला तो उसने और उसके रिश्तेदार ओढ़ां निवासी शंकर राम ने मौके पर पहुंचकर काकलूराम को छुड़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
शंकर ने बताया कि इस दौरान बलवीर के चार अन्य साथी बाइक पर आए। सभी के पास भाले और गंडासे थे। आरोपियों ने आते ही काकलू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए और साथ ही उस पर भी हमला कर दिया। इस हमले में काक लू की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सोना देवी को परिजनों ने सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बड़ागुढ़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा ने भी घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली।
थाना प्रभारी अरुण बिश्नोई ने बताया कि हत्या तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से रोकने पर हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी सोना देवी के बयान पर शंभू पुत्र बलवीर, बलवान पुत्र नत्थू राम, बलवीर पुत्र अमर सिंह और दो अन्य लोगों के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।