फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   one lakh stolen from passenger

यात्री की जेब से उड़ाए एक लाख

Sun, 15 Dec 2013 07:12 PM IST
सफीदों (जींद)/ब्यूरो
सफीदों (जींद)/ब्यूरो Updated Sun, 15 Dec 2013 07:12 PM IST
विज्ञापन
one lakh stolen from passenger
सफीदों बस अड्डे से एक यात्री की जेब से चोरों ने एक लाख रुपये की नगदी निकाल ली। सफीदों थाना पुलिस ने यात्री की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



वार्ड नंबर एक निवासी गोवर्धन ने सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम को वह सफीदों बस में मतलौडा जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से एक लाख रुपये की नगदी निकाल ली। घटना की सूचना मिलते ही सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन



गोवर्धन ने बताया कि बस में मतलौडा ट्रैक्टर लेने जा रहा था। बस जैसे ही बिजली घर के पास पहुंची तो उसने नगदी को संभाला तो नगदी उसकी जेब से गायब था। नगदी गायब होने से उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह तुरंत बिजली घर के पास ही उतर गया और बस स्टैंड पर पहुंच नगदी की तलाश की, लेकिन नगदी का कोई सुराग नहीं लगा। घटना की सूचना पाकर सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोवर्धन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed