फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One lakh rupees and six tolas of gold jewelery stolen from doctor's house

Hisar News: चिकित्सक के घर से एक लाख रुपये और छह तोले सोने के जेवरात चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees and six tolas of gold jewelery stolen from doctor's house
हिसार। सेक्टर 16   17 में चिकित्सक के घर घुसे चोर का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद
हिसार। सेक्टर 16-17 निवासी निजी अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ सिद्धार्थ बहेती के घर से चोर एक लाख रुपये और छह तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए। कच्छा और टी-शर्ट में दो चोरों ने बाहर पहरा दिया जबकि छह अज्ञात रविवार रात करीब 1 बजकर 40 मिनट पर दीवार फांदकर मकान में घुसे और एक घंटे तक बेखौफ कमरों में जाकर सामान खंगाला। इस दौरान आरोपियों ने फ्रिज में रखी कोल्ड ड्रिंक भी पी। हालांकि चोरों के चेहरे घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस, स्पेशल टीम मौके पर पहुंची और जरूरी तथ्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

11 मिनट में ताला तोड़ अंदर घुसे
डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि रात 1 बजकर 40 मिनट पर साउथ बाईपास की तरफ से आठ चोर आए। 6 बदमाश दीवार फांद कर घर में घुसे और दो ने बाहर पहरा दिया। चोरों ने पहले घर के आंगन में लगे सीसीटीवी कैमरे का मुंह घुमाया। फिर दूसरे कैमरे को उखाड़ कर प्लाॅट में फेंक दिया। इसके बाद दरवाजे का ताला तोड़ने में आरोपियों को 11 मिनट का समय लगा। इसके बाद एक युवक टॉर्च लेकर अंदर घुसा। उसने मुंह पर मंकी कैप पहना था। कुछ देर बाद एक युवक और अंदर आया। टेबल पर रखे पर्स को उठाया और उसके अंदर से रुपये निकाले। कुछ समय बाद चार युवक और अंदर आते हैं और कमरों को खंगालते हैं। डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि वे पहली मंजिल पर बने कमरों में सो रहे थे। सुबह 6 बजे उठा तो वारदात का पता चला।
विज्ञापन

ऊपर कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद
चार चोर 2 बजकर 31 मिनट पर पहली मंजिल पर पहुंचे। एक कमरे में चिकित्सक अपनी बेटी और पत्नी डॉ. रितिका के साथ सोए हुए थे। दरवाजा अंदर से बंद था। चोरों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुला। इसके बाद चोरों ने अन्य कमरों को खंगाला। फ्रिज के अंदर रखी कोल्ड ड्रिंक पी और उसे उठा कर नीचे ले गए। एक कमरे की अलमारी से 1 लाख रुपये और 6 तोले सोने के जेवरात ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्टिफिशियल ज्वेलरी छोड़ गए
चिकित्सक ने बताया कि चोरों ने कमरे में रखे सभी बैगों को खंगाला। बेटी का स्कूल बैग भी चेक किया। बैगों को कमरे के अंदर से बाहर आंगन में ले आए। यहां पर चोरों ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी को अलग किया और मौके से फरार हो गए।
रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम
चोरों ने जिस प्रकार सीसीटीवी को तोड़ा और दूसरे का मुंह ऊपर किया, उससे पुलिस कयास लगा रही है कि वारदात से पहले रेकी की गई थी। चोरों का पता था कि घर में तीन सदस्य ही रहते हैं।
कच्छा पहने थे आरोपी, पारदी गिरोह पर शक
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस प्रकार से वारदात को अंजाम दिया गया है, उसे देखते हुए यह काम मध्यप्रदेश के पारदी गिरोह का लग रहा है। चोर कच्छा और टी शर्ट पहने थे। पहले भी वर्ष 2021 में पारदी गैंग ने सेक्टर 16-17 में नेहा बिश्नोई के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह के सदस्य घर से 40 तोला सोने के जेवरात और 1 लाख रुपये ले गए थे।

घटनाक्रम
1 बजकर 40 मिनट पर चार चोर दीवार फांद कर अंदर आए।
1 बजकर 51 मिनट पर दरवाजे का ताला तोड़ा।
1 बजकर 52 मिनट पर एक चोर हाथ में टाॅर्च लिए अंदर आया।
1 बजकर 54 मिनट पर टेबल रखा पर्स उठाया और रुपये निकाले।
2 बजकर 27 मिनट पर 4 युवक कमरे के अंदर आए।
2 बजकर 28 मिनट पर बैडरूम खोलने का प्रयास।
2 बजकर 31 मिनट पर किचन में फ्रिज खोलकर कोल्ड ड्रिंक पी।
2 बजकर 33 मिनट पर प्रथम मंजिल से नीचे आए।
2 बजकर 35 मिनट पर आंगन में सामान चेक किया।
2 बजकर 45 मिनट पर दीवार फांद कर साउथ बाईपास की तरफ भाग निकले।

चिड़ौद में वारदात करने वालों का सुराग नहीं
चिड़ौद गांव में शनिवार रात को पांच घरों में हुई चोरी और लूटपाट की वारदात को सुलझाने में पुलिस लगी हुई है। अभी तक पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस चिड़ौद और सेक्टर 16-17 में हुई चोरी की वारदात को आपस में जोड़ कर देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed