{"_id":"684dcf1cf2b007705208299a","slug":"one-killed-12-injured-in-road-accident-at-surewala-chowk-pickup-driver-absconding-hisar-news-c-21-hsr1005-647611-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सुरेवाला चौक पर सड़क हादसा में एक की मौत, 12 घायल, पिकअप चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सुरेवाला चौक पर सड़क हादसा में एक की मौत, 12 घायल, पिकअप चालक फरार
Sun, 15 Jun 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
हिसार। उकलाना मंडी के पास सुरेवाला चौक पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। हादसे में एक पिकअप वाहन ने दूसरी पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद अज्ञात चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तारीफ अहमद निवासी फर्खपुर नवादा, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) ने अपने बयान में बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है और उसके परिवार में तीन भाई व दो बहनें हैं। 12 जून 2025 को उनके पिता अकबर अली उर्फ कल्लू, माता असगरी उर्फ अखतरी, और गांव के कुछ अन्य लोग पिकअप वाहन में सवार होकर झुंझुनू (राजस्थान) झाड़ा लगवाने जा रहे थे।
रात करीब 3:00 बजे तारीफ को फोन पर सूचना मिली कि उनकी गाड़ी का सुरेवाला चौक के पास हादसा हो गया है। वह तुरंत परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा, जहां पता चला कि उनकी पिकअप, जो सड़क किनारे खड़ी थी और उसमें सवार लोग पानी पी रहे थे तो नरवाना की ओर से तेज रफ्तार से आ रही दूसरी पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें तारीफ के पिता अकबर अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी माता असगरी और अन्य 12 सवारियों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
तारीफ ने बताया कि टक्कर मारने वाली गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को तुरंत बरवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण कुछ को हिसार के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। तारीफ ने बरवाला सीएचसी की मोर्चरी में अपने पिता का शव देखा और पुष्टि की कि उनकी मौत हादसे में लगी चोटों के कारण हुई। उकलाना पुलिस ने पिकअप गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।