फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One held with 81 cartridges from Sirheda bus stand

Hisar News: सरहेड़ा के बस अड्डे से 81 जिंदा कारतूस के साथ एक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
One held with 81 cartridges from Sirheda bus stand
बरवाला। पुलिस ने गांव सरहेड़ा के बस अड्डे से एक व्यक्ति को 12 बोर के 81 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी गांव सरहेड़ा का रोशन उर्फ बबलू है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली की सरहेड़ा के बस अड्डे पर रोशन उर्फ बबलू अपने हाथ में थैला लेकर खड़ा है। जिसके पास बिना लाइसेंस के कुछ कारतूस हैं। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस गांव सरहेड़ा के बस अड्डे पर पहुंची तो पुलिस को सामने देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। उसके हाथ में लिए थैले की तलाशी ली तो पुलिस को 57 रौंद व 24 रौंद 12 बोर के कारतूस बरामद हुए। पुलिस रोशन उर्फ बबलू को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले आई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed