फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   one death due to corona in Hisar and 2 new patient

कोरोना से एक की मौत, दो नए संक्रमित मिले

Tue, 02 Feb 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
one death due to corona in Hisar and 2 new patient
हिसार। जिले में 14 दिनों बाद एक कोरोना मौत का मामला सामने आया है। सोमवार को 81 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई, जो शहर के सेक्टर 9-11 एरिया के रहने वाले थे। विभाग के अनुसार मरीज का काफी दिनों से शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसके अलावा वह शुगर, निमोनिया, सांस की दिक्कत सहित अन्य बीमारी से ग्रस्त थे। इस वजह से गंभीर हालत के चलते उनकी मौत हो गई। इसके बाद विभाग द्वारा मृतक के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटाकर सैंपल लिए जाएंगे। इसे मिलाकर जिले में कोविड-19 मौत का आंकड़ा भी दिन ही 324 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार सोमवार को आई रिपोर्ट में 24 वर्षीय महिला अकाउंटेंट एवं 34 वर्षीय महिला डॉक्टर संक्रमित मिली हैं। अभी विभाग द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है। इनको मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 17090 हो गया है। वहीं जिले का रिकवरी रेट भी पिछले 4 दिनों से एक ही जगह पर टिका हुआ है। इस समय जिले में 23 एक्टिव केस है, जिनमें ज्यादातर होम आइसोलेट पर हैं। अब तक जिले के 16743 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं। इस समय कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 97.97 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed