{"_id":"60578fab8ebc3edbfe58e6c1","slug":"one-arrested-in-fake-insurance-case-hisar-news-rtk601023436","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बीमे करवा क्लेम दिलाने का लालच देने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी बीमे करवा क्लेम दिलाने का लालच देने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आर्थिक सेल हांसी की टीम ने शुक्रवार देर रात फर्जी कागजात पर बीमे करवाने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी की पहचान बास तहसील के गांव धर्मखेड़ी निवासी सुनील के रूप में हुई। आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।
जानकारी अनुसार आरोपी सुनील लोगों की बीमारी के दौरान या फिर मौत हो जाने के बाद उनके परिवार के लोगों से मिलता और उनको बीमा करवाकर पैसे दिलाने का लालच देता था। साधारण बीमारियों से हुई मौत को हादसा दिखा कर क्लेम करवाता था, जिसके लिए अलग तारीख में उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाता और फिर अलग अलग बीमा कंपनियों से मृतक के बीमे करवाता। उसके कुछ दिन बाद उसकी मौत दिखाकर बीमा कंपनी से क्लेम पास करवा लेता था। पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान बास और कापड़ो के मामले में भी पूछताछ करेगी।
रोहतक एसटीएफ की टीम को भी काफी समय से थी तलाश
आरोपी सुनील की फर्जी बीमे के मामले में रोहतक एसटीएफ की टीम को भी काफी समय से तलाश थी। आरोपी पर चार मामले हांसी सिटी थाने में, दो मामले अलेवा थाने में, एक मामला राजौंद थाने में दर्ज है। वहीं नारनौंद के कापड़ो व बास थाने के मामले में भी तार जुड़े होने की संभावना है।
विज्ञापन
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनके बीमे करवाकर बीमा कंपनियों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ करेगी। -उमेद सिंह, इंचार्ज इकोनोमिक सेल, हांसी।