फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One and a half year old child died in car and tractor collision

Hisar News: कार और ट्रैक्टर की टक्कर में डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
One and a half year old child died in car and tractor collision
हिसार। न्योली कलां गांव के पास रविवार रात को ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार मंढोली खुर्द निवासी डेढ़ साल के कैशव की मौत हो गई। महिला समेत तीन की हालत गंभीर है। सदर थाना पुलिस ने सोमवार को नागरिक अस्पताल के शवगृह में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में सिसाय गांव निवासी राहुल ने बताया कि घुड़साल में रिश्तेदारी है। रविवार को घुड़साल में दसोठन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कार से सिसाय गांव के लिए निकले थे। कार में वह, राकेश, अनुराग, मौसेरी बहन नीलम और उसका बेटा कैशव सवार थे। गाड़ी राकेश चला रहा था। न्योली कलां गांव के पास ओवरब्रिज पर पहुंचे तो सामने चल रही जीप को ओवरटेक करने लगे तो ट्रैक्टर-ट्राॅली से कार की टक्कर हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed