फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   On taking charge, Guruji came to meet the Divisional Commissioner and welcomed him at the gate, took blessings by touching his feet.

मंडलायुक्त ने गुरु के छुए पैर, गेट पर लेने पहुंची, शिक्षक दिवस पर दिया सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
On taking charge, Guruji came to meet the Divisional Commissioner and welcomed him at the gate, took blessings by touching his feet.
हिसार। नवनियुक्त मंडलायुक्त गीता भारती ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान जब उनसे मिलने के लिए उनकी शिक्षक पुष्पा सतीजा पहुंचीं तो मंडलायुक्त गुरु को लेने के लिए गेट तक चली गईं। उन्होंने गुरु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरु शिष्या दोनों भावुक हो गईं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गीता भारती 2005 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें चंडीगढ़ आरसीएस पद से स्थानांतरित करके हिसार मंडलायुक्त का पदभार सौंपा गया है। कार्यभार संभालने के कुछ देर बाद ही उनकी गुरु राजकीय महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य पुष्पा सतीजा उनसे मिलने पहुंचीं। पुष्पा सतीजा ने बताया कि गीता भारती राजकीय महाविद्यालय हिसार की छात्रा रही हैं। वह राजनीतिक विज्ञान विषय की स्टूडेंट थी। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी शिष्या के सौम्य व्यवहार को देखकर उससे भी अधिक खुशी मिली। पिछले साल गीता भारती मिलने के लिए मेरे अस्पताल आई थीं और शॉल भेंटकर मुझे सम्मानित करके गई थी। इस मौके एसडीएम अश्वीर नैन, नगराधीश विजया मलिक, निदेशक हेल्थ सर्विस डॉ. डीएन बागड़ी, डीएमओ डॉ. सहदेव, डॉ. नैंसी, राजेश, बलवंत, सुनीता, भूपेंद्र, नरेंद्र ने मंडलायुक्त को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed