{"_id":"67f2de96579a320d1a0a3c2a","slug":"on-ram-navami-the-organization-gave-books-instead-of-alms-and-performed-a-havan-hisar-news-c-21-hsr1005-599814-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रामनवमी पर भीख नहीं किताब दो संस्था ने हवन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रामनवमी पर भीख नहीं किताब दो संस्था ने हवन किया
Mon, 07 Apr 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
हिसार में भीख नहीं किताब दो संस्था के कार्यालय में हवन करते पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ता।
हिसार। रामनवमी के अवसर पर भीख नहीं किताब दो संस्था की ओर से संचालित स्वाभिमान अध्ययन केंद्र एवं छात्रावास तलवंडी राणा के कार्यालय में वैदिक हवन-यज्ञ किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति से डॉ. मुकेश कुमार, वीरेंद्र बड़ाला, नरेंद्र कुमार, संस्था संचालिका अनु चिनिया, गरिमा बंसल, संदीप बनवाला, मंदीप, बिमला देवी के अलावा छात्रावास में रहने वाले बच्चे उपस्थित रहे। डॉ. मुकेश कुमार ने बच्चों को अपने व्यक्तित्व को भगवान राम जैसा बनाने और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संस्था की संचालिका अनु चिनिया ने कहा कि रामायण हमें जीवन जीने का ढंग सिखाती है। मर्यादा में रहकर ही जीवन जीना चाहिए। हमें भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए वीरेंद्र बड़ाला ने राम नवमी के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की।
रामनवमी पर कैमरी में निकाली शोभा यात्रा
हिसार। राम नवमी पर रविवार को गांव कैमरी में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कैमरी मंडल के तत्वावधान में संसार चंद कुटिया व हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल गांव के सरपंच सहित सैकड़ों भक्तों ने बैंड-बाजे के साथ गांव की परिक्रमा की। कैमरी गांव के संत डॉ. मस्त बाबा व पवन शांडिल्य के सान्निध्य में निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल लोग रास्ते भर भगवान स्वरूप में बने कलाकारों के साथ भजनों पर झूमते रहे। गांव वासियों ने शोभा यात्रा में शामिल झांकियों के दर्शन किए। संत डॉ. मस्त बाबा व पवन शांडिल्य ने सभी श्रद्धालुओं को राम नवमी की बधाई देते हुए सभी के घरों में सुख-स्मृद्धि की कामना की।