फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Omprakash, who was the two-time head, defeated and became the new bar head

दो बार के प्रधान रहे ओमप्रकाश को हरा अनेंद्र बने नए बार प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Omprakash, who was the two-time head, defeated and became the new bar head
बार के चुनाव में प्रधान चुने जाने के बाद अनेंद्र सिंह लोहरा को फूल माला पहनाकर खुशी जाहिर करते वक? - फोटो : Hisar
हिसार। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को अधिवक्ता अनेंद्र सिंह लोहरा के सिर पर प्रधानी का ताज सजा। उन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता और दो बार के बार प्रधान रहे ओमप्रकाश कोहली को 208 वोट से हराया।
विज्ञापन

अधिवक्ता अनेंद्र सिंह को 725 वोट तो अधिवक्ता ओमप्रकाश कोहली को 517 वोट मिले। बार चुनाव में 2231 मतदाताओं में से 1650 ने मत का प्रयोग किया। जिसमें 38 वोट रद्द किए गए। अनेंद्र सिंह लोहरा वर्ष 2007 से 2008 तक बार सचिव रह चुके हैं। ओमप्रकाश कोहली 2016 से 2018 तक प्रधान व 2008 से 2009 तक सचिव रहे हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुखबीर सिंह नेहरा 806 वोट लेकर उपप्रधान बने। मनप्रीत सिरसवा 670 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे। रोहताश चंद्र ने 743 वोट हासिल कर सचिव का पद हासिल किया, जबकि रितू ढुल ने 637 वोट के साथ सहसचिव बने। कोषाध्यक्ष का पद 963 वोट के साथ आशीष बंसल को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि इस बार वोट प्रतिशत बढ़ा है। कड़ी पुलिस व्यवस्था के बीच सुबह 9 से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान हुआ। करीब दो घंटे चली गिनती के बाद शाम सात बजे रिजल्ट जारी कर दिया गया। रजिस्टर्ड 337 महिला वकील और 1894 पुरुष मतदाता रहे। पिछले चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 2060 थी। जिसमें 1346 वकीलों ने ही मतदान किया था।
10 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया सम्मानित
मतदान के दौरान 10 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इनमें अधिवक्ता आरएस जैन, लक्ष्मण सिंह बाजिया, सुरेंद्र मोहन आनंद, महाबीर प्रसाद अग्रवाल, उर्मिला शर्मा, सहदेव आर्य, श्योराम अग्रवाल, त्रिलोक चंद गोयल, यशपाल सिंह सिवाच को 80 से अधिक उम्र की आयु में वोट डालने पर सम्मानित किया।
सेल्फी प्वाइंट से खास बना चुनाव
इस बार चुनाव के दौरान सेल्फी प्वाइंट बार रूम के पास लगाया गया। स्लोगन से इस बार का चुनाव खास रहा है। यह पहली बार था, जब सेल्फी प्वाइंट और स्लोगन लगाए गए थे। 400 के करीब नए अधिवक्ताओं ने वोट डाला व इन्हें बैज लगाकर सम्मानित भी किया गया।

किसने कितने मत से की जीत हासिल
प्रधान पद के दावेदारों को मिले वोट
प्रत्याशी मत
अनेंद्र सिंह लोहरा 725
ओमप्रकाश कोहली 517
बृजेश कुमार सिंधु 198
राजेश कुमार कालीरामणा 159
नरेश कुमार गोयल 47
उपप्रधान
सुखबीर सिंह नेहरा 806
मनप्रीत सिरसवा 670
निशी भार्गवा 164
सचिव पद
रोहताश चंद्र रेप्सवाल 743
नरेश कुमार हरिताश 467
शीला देवी राठी 397
संजय कुमार 037
सहसचिव पद
रितू ढुल 637
अमृत सागर 469
अनिल कुमार बेनीवाल 311
संजीव कुमार पूनिया 225
कोषाध्यक्ष पद
आशीष बंसल 963
सोनू राघव 549
संजय गोयल 120
सभी अधिवक्ताओं की जीत है। अधर में लटके कार्य पूरे करवाना और चैंबर सभी को उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी।
-अधिवक्ता अनेंद्र सिंह लोहरा, नव निर्वाचित प्रधान।
नए अधिवक्ताओं को चैंबर उपलब्ध करवाना और कोर्ट में आने वाले लोगों को कम समय में न्याय दिलवाना प्राथमिकता रहेगी। चुनाव में जीत के लिए सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद है। सभी सीनियर अधिवक्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं रहेगी।
-अधिवक्ता रोहताश चंद्र रेपसवाल, नव निर्वाचित सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed