फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Omicron confirmed in the report after 20 days among 14 corona infected, most are healthy

14 कोरोना संक्रमितों में 20 दिन बाद आई रिपोर्ट में ऑमिक्रॉन की पुष्टि, ज्यादातर हो चुके स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Omicron confirmed in the report after 20 days among 14 corona infected, most are healthy
हिसार। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में एक तरह जहां केस घट रहे हैं, वहीं, मौत का आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है। वीरवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण से ग्रस्त दो बुजुर्गों की मौत हुई। दोनों फेफडे़ की बीमार से ग्रस्त थे। स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को 193 नए केस के साथ सक्रिय मरीज 1076 रहे। रिकवरी रेट 96.31 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

उधर, करीब 20 दिन पहले कोरोना संक्रमितों के ओमिक्रॉन की जांच के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग सैंपल दिल्ली भेज गए थे, अब उनमें से 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच कि तो पता चला कि इनमें से ज्यादातर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिन कोरोना संक्रमितों में अब ऑमिक्रोन की पुष्टि हुई है, वे सब मरीज डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। वहीं इनमें कुछ मरीज ऐसे थे जो अपने घर पर ही आइसालेट थे। डॉ. खतरेजा ने बताया कि हमने ऑमिक्रोन की पुष्टि होने वाले सभी मरीजों से फोन पर संपर्क किया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार को दम तोड़ने वाले दो बुजुर्ग कोरोना के साथ-साथ फेफड़े, सांस रक्तचाप समेत अन्य बीमारी से ग्रस्त थे। वह वेंटिलेटर पर थे।
विज्ञापन

डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में 8 लाख 77 हजार 656 लोगों के सैंपल जांच की जा चुकी है, जिसमें 60661 संक्रमित मिले। अब तक 58 हजार 425 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 व तीसरी लहर में 19 संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण बताया कि जिला प्रशासन की ओर से अब तक 21 लाख 68 हजार 637 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण का आंकड़ा
पहली डोज 12 लाख 89 हजार 81
दूसरी डोज 8 लाख 72 हजार 289
हेल्थ केयर वर्कर्स को डोज 32873
फ्रंट लाइन वर्कर्स को डोज 19148
आयुवर्ग के अनुसार
60 वर्ष से ऊपर पहली डोज 1 लाख 69 हजार 7
60 वर्ष से ऊपर दूसरी डोज 1 लाख 25 हजार 938
60 वर्ष ऊपर तीसरी डोज 2001
45- 60 वर्ष पहली डोज 2 लाख 60 हजार 174
45-60 वर्ष दूसरी डोज 1 लाख 96 हजार 696
18-44 वर्ष पहली डोज 7 लाख 86 हजार 572
18-22 वर्ष दूसरी डोज 5 लाख 24 हजार 738
15 से 17 वर्ष तक पहली डोज 49 हजार 992
15 से 17 वर्ष तक दूसरी डोज 1 हजार 498
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed