{"_id":"6210aab018f45c19d51f54f1","slug":"old-man-died-in-accident-in-hansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी में हादसा: दो बुजुर्गों को कुचलकर दुकान में घुसा लोडिंग वाहन, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में हादसा: दो बुजुर्गों को कुचलकर दुकान में घुसा लोडिंग वाहन, एक की मौत
Sat, 19 Feb 2022 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:01 PM IST
सार
छोटा हाथी वाहन का संतुलन बिगड़ने से एक हलवाई की दुकान में अंदर जा घुसा। दुकान में सुल्तान सिंह व जयभगवान चाय पी रहे थे। छोटा हाथी उनको रौंदता हुआ दुकान में जा घुसा। हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग सुल्तान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हांसी में हादसे के बाद जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हांसी में चार कुतुब रोड पर एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन (छोटा हाथी) दो बुजुर्गों को कुचलते हुए एक दुकान में घुस गया। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बुजुर्ग दुकान के बाहर बैठकर चाय पी रहे थे। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
चार कुतुब रोड पर मिठाई की दुकान पर बैठकर चार कुतुब गेट निवासी 75 वर्षीय सुल्तान सिंह और 65 वर्षीय भगवानदास चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक छोटा हाथी आया और दोनों को कुचलते हुए दुकान में घुस गया। इस घटना में सुल्तान और भगवानदास गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां सुल्तान को मृत घोषित कर दिया गया। भगवानदास की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उनको हिसार रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
चबूतरे से टकराकर रुका वाहन
दोनों बुजुर्गों को कुचलने के बाद वाहन मिठाई की दुकान में बने चबूतरे से टकरा गया। उसके बाद वह बंद हो गया। हादसा होते ही वहां पर भीड़ जुट गई और लोग घबराए हुए थे। हादसा स्थल पर खून बिखरा था। यह सब देखने के बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गया। दोनों बुजुर्गों को अस्पताल भेजा गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों के साथ बातचीत की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, बताया जा रहा है कि वाहन को क्लीनर चला रहा था। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतक सुल्तान सिंह के बेटे रामकिशन की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की जांच गंभीरता के साथ की जा रही है। जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अनिल कुमार, प्रभारी, सिसाय पुलिस चौकी।