फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Old Man died in accident in Hansi

हांसी में हादसा: दो बुजुर्गों को कुचलकर दुकान में घुसा लोडिंग वाहन, एक की मौत 

Sat, 19 Feb 2022 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 02:01 PM IST
सार

छोटा हाथी वाहन का संतुलन बिगड़ने से एक हलवाई की दुकान में अंदर जा घुसा। दुकान में सुल्तान सिंह व जयभगवान चाय पी रहे थे। छोटा हाथी उनको रौंदता हुआ दुकान में जा घुसा। हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग सुल्तान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Old Man died in accident in Hansi
हांसी में हादसे के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हांसी में चार कुतुब रोड पर एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन (छोटा हाथी) दो बुजुर्गों को कुचलते हुए एक दुकान में घुस गया। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बुजुर्ग दुकान के बाहर बैठकर चाय पी रहे थे। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
चार कुतुब रोड पर मिठाई की दुकान पर बैठकर चार कुतुब गेट निवासी 75 वर्षीय सुल्तान सिंह और 65 वर्षीय भगवानदास चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक छोटा हाथी आया और दोनों को कुचलते हुए  दुकान में घुस गया। इस घटना में सुल्तान और भगवानदास गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां सुल्तान को मृत घोषित कर दिया गया। भगवानदास की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उनको हिसार रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


चबूतरे से टकराकर रुका वाहन 
दोनों बुजुर्गों को कुचलने के बाद वाहन मिठाई की दुकान में बने चबूतरे से टकरा गया। उसके बाद वह बंद हो गया। हादसा होते ही वहां पर भीड़ जुट गई और लोग घबराए हुए थे। हादसा स्थल पर खून बिखरा था। यह सब देखने के बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गया। दोनों बुजुर्गों को अस्पताल भेजा गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों के साथ बातचीत की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, बताया जा रहा है कि वाहन को क्लीनर चला रहा था। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक सुल्तान सिंह के बेटे रामकिशन की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की जांच गंभीरता के साथ की जा रही है। जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अनिल कुमार, प्रभारी, सिसाय पुलिस चौकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed